फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mann ki baat pm constituency varanasi Yoga and Ayurveda role in Coronavirus crisis important said modi

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में सुनी मन की बात; 'कोरोना संकट में योग और आयुर्वेद की भूमिका अहम'

Sun, 31 May 2020 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 May 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Mann ki baat pm constituency varanasi Yoga and Ayurveda role in Coronavirus crisis important said modi
मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय उत्पादों पर ध्यान केंद्रित कर उन गरीब वर्ग की आर्थिक उन्नति के उपाय होंगे जो दशकों से अभाव की पीड़ा झेल रहे हैं। 

विज्ञापन

वाराणसी में मिंट हाउस पर सोशल डिस्टेसिंग के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीमित संख्या में एकत्र होकर मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक कोरोना से लड़ने के उपाय पर लैब में जुटे हैं। इस कोराना संकट में योग एवं आयुर्वेद ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन



हॉलीवुड से हरिद्वार तक लोगों ने योग के माध्यम से एक नई जीवन शैली अपनाई। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस दो महीने में नदियां स्वच्छ हुईं, आसमान साफ हुआ, उन पंछियों के आवाज सुनने को मिली जो लुप्तप्राय हो चुके थे, आगे कैसे हम प्रकृति से तालमेल बनाए रखकर जिंदगी जी सकते हैं, इस पर गंभीरता से सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट मे कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस, मीडिया और अन्य दानवीरों की प्रशंसा की। काशी क्षेत्र उपाध्य़क्ष धर्मेन्द्र सिंह की अगुवाई में क्षेत्र उपाध्यक्ष नागेन्द्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, राजेन्द्र यादव, डॉ मन्नू यादव, महेन्द्र यादव, पार्षद सुशील गुप्ता, विवेक सिंह सोनू, जेपी सिंह, दिनेश राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed