{"_id":"5c0cfcd5bdec2241b95b372f","slug":"manisha-koirala-do-worship-at-this-temple-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्कण्डेय महादेव धाम में दर्शन करने के बाद मनीषा कोइराला ने की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कण्डेय महादेव धाम में दर्शन करने के बाद मनीषा कोइराला ने की गंगा आरती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Dec 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
manisha koirala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला आज कल वाराणसी में हैं। शनिवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ और विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन व आरती किया तो रविवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में मत्था टेका। साथ ही अपने स्वास्थ्य के लिए कामना भी की। मनीषा कोइराला के साथ उनके परिजनों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
manisha koirala
- फोटो : amar ujala
मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी मुन्ना गिरी, रिंकू बाबा आदि ने मंत्रोच्चारण कर दर्शन पूजन व आरती कराया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटती इससे पहले वह वहां से निकल गईं।
manisha koirala
- फोटो : amar ujala
मनीषा कोइराला ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बनारस में काफी समय रही हूं पर चाह कर भी यहां दर्शन नही कर पाई थी। आज मार्कण्डेय महादेव का मैं विधिवत दर्शन पूजन कर धन्य हो गई। उनकी मां ने भी बताया कि कैंसर से मुक्त होने के बाद मनीषा कोइराला काशी के मंदिरों में दर्शन पूजन करने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला
- फोटो : amar ujala
वहीं शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा की आरती में मनीषा कोइराला पहुंचीं। उन्होंने गंगा का वैदिक रीति से गंगा पूजन किया। मां गंगा से आशीर्वाद के बाद गंगा की आरती देख भाव विभोर हुईं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने आरती की तस्वीरें लेने के साथ मा गंगा से स्वस्थ रहने की कामना मांगी। वहीं घाट पर मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मनीषा कोइराला का हर हर महादेव से स्वागत किया।