फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में तंबुओं का शहर बसाने पर काम शुरू, यहीं बनेगा मिनी पीएमओ

Sun, 09 Dec 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 09 Dec 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Tent city work start in Pm modi constituency varanasi for NRI summit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए वाराणसी में प्रयागराज की तरह टेंट सिटी बसाने का काम काफी तेजी से चल रहा है।  टेंट सिटी में ही मिनी प्रधानमंत्री कार्यालय बनाया जाएगा। इसके पास ही द्विपक्षीय वार्ता के लिए कांफ्रेंस हॉल भी तैयार किया जाएगा। मुख्य आयोजन स्थल के अलावा पूरे शहर को सजाया संवारा जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...



 
Tent city work start in Pm modi constituency varanasi for NRI summit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मिनी पीएमओ के स्थान आदि को लेकर विदेश मंत्रालय के साथ ही एसपीजी के डीआईजी और उनकी टीम ने सुरक्षा मानकों की जांच पूरी कर ली है।  विदेश मंत्रालय ने प्रशासन को 10 दिसंबर तक जमीन हैंडओवर करने और 20 दिसंबर तक 80 फीसदी काम करने का लक्ष्य दिया है। उसके बाद सभी कामों को फिनिशिंग टच दिया जाएगा। सम्मलेन में आए  मेहमानों को खास बनारसी व्यंजन चखने के साथ काशी की विरासत को देखने का मौका भी मिलेगा। 
 
Tent city work start in Pm modi constituency varanasi for NRI summit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्रालय की आठ सदस्यीय टीम ने मंगलवार को प्रवासी सम्मेलन के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया। विदेश मंत्रालय ने अपने अस्थाई कार्यालय के लिए हस्तकला संकुल में स्थान भी चिह्नित किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tent city work start in Pm modi constituency varanasi for NRI summit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आयोजन स्थल वरुणा पार  रिंग रोड किनारे ऐढे़ गांव में बन रहे प्रवासी ग्राम (टेंट सिटी) को छह हिस्सो में विभाजित किया गया है। इसमें सात ब्लॉक बनेंगे तो विला, डारमेट्री तथा डीलक्स कैटेगरी के कॉटेज भी होंगे।  कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने टेंट सिटी की व्यवस्थाओं पानी, प्रकाश, यातायात, खानपान, ठहरने की व्यवस्था आदि की विस्तार से टीम को जानकारी दी। शहर को फसाड लाइटिंग, एलइडी, झालरों, वॉल पेंटिंग से सजाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Tent city work start in Pm modi constituency varanasi for NRI summit
पर्यटन विभाग द्वारा काशी के पौराणिक, ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आदि की संकलित सूचना प्रवासी भारतीयों के लिए तैयार की जा रही है। टेंट सिटी, टीएफसी पर काउंटर रहेंगे। जहां प्रवासी भारतीय जिस स्थान को देखने की इच्छा करेंगे, उन्हें फेसिलिटेट किया जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed