फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manikarnika International Film Festival will held in Kashi varanasi from 15th to 18 october

Film Festival: काशी में सजेगा मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह, चार दिन में 81 फिल्में दिखाई जाएंगी

Sun, 09 Oct 2022 09:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Oct 2022 09:55 PM IST
सार

वाराणसी के नागरी नाटक मंडली में 15 से 18 अक्तूबर तक मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा होंगे।

विज्ञापन
Manikarnika International Film Festival will held in Kashi varanasi from 15th to 18 october
फिल्म समारोह के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहगल ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरी नाटक मंडली ट्रस्ट और मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट की ओर से काशी में मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 18 अक्तूबर तक नागरी नाटक मंडली में होने वाले चार दिवसीय समारोह में 14 देशों की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


चार दिन के आयोजन में 81 फिल्में (21 फीचर फिल्म और 60 शार्ट फिल्म)  दिखाई जाएंगी। यह जानकारी फिल्म समारोह के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहगल ने पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कला निर्देशक सुमित मिश्रा फिल्म समारोह के निर्देशक हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा होंगे। इसके अलावा प्रतिदिन मुंबई एवं बनारस के साहित्य और बौद्धिक जगत से जुड़ी हस्तियां समारोह में शामिल होंगी। मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जोसेफ और आईएम शीमेल हिंदी भाषी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed