फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man sexual harassment with girl in ghazipur

यूपी: परिवार के शादी में जाने के बाद, घात लगाए दरिंदे ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 28 Feb 2020 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Feb 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Man sexual harassment with girl in ghazipur
demo pic

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवती के विरोध करने पर दरिंदे ने उसकी जमकर पिटाई की और मौके से फरार हो गया। इस मामले में परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के माता पिता और भाई गुरुवार को शादी में गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी। शुक्रवार की सुबह वह घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे पकड़ कर बगल स्थित कमरे में जबरदस्ती उठा ले गया।
विज्ञापन


युवती ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदे उसकी डंडे से पिटाई की। इसके बाद उसके साथ मुंह काला किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। बदहवास हालत में युवती बाहर आई और घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों को दी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे और रोती-बिलखती पुत्री ने आप बीती बताई। इसके बाद परिजन ग्रामीणों संग पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की खोजबीन में जुट गई।

कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। दुष्कर्म से पहले युवती को मारापीटा गया है। उसकी दाहिनी आंख के पास और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed