{"_id":"5b5ef1264f1c1b827d8b57c1","slug":"man-burn-class-tenth-girl-with-kerosene-oil-at-bhadohi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत, 10वीं की छात्रा को जिंदा जला कर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत, 10वीं की छात्रा को जिंदा जला कर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एकतरफा प्यार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने रविवार शाम घर में घुसकर 10वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया और फरार हो गया। सोमवार को जब छात्रा की मौत की खबर आई तो खुद भी ट्रेन के आकर जान दे दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
file photo
- फोटो : अमर उजाला
जरूरी नहीं कि आप जिससे प्यार करें वो भी आपसे प्यार करे। कई बार एकतरफा प्यार में लोग हद पार कर लेते हैं जिसका अंजाम खतरनाक होता है। इसी तरह का एक वाकया यूपी के भदोही जिले से सामने आया है जहां एकतरफा प्यार में बौराए युवक ने 10वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया और पकड़े जाने के भय से ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की भदोही के आलमपुर नई बस्ती में प्रेमिका को जिंदा जलाने के आरोपी युवक ने 20 घंटे के अंदर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व रविवार की शाम जिंदा जलाई गई किशोरी ने वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर लगभग 3.30 रेवड़ापरसपुर में प्रेमी जाहिद के आत्महत्या की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस ने जाहिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। युवक छात्रा के घर के सामने चाय की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
burn
गंभीर रूप से जली 10वीं की छात्रा चांदनी के पिता शफीक की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात में ही जाहिद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। घटना के बाद से ही फरार आरोपी और उसके घर वालों को ढूंढ रही पुलिस ने युवक के दादा और उसके मित्र सोनू को हिरासत में ले लिया था।