फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिव की नगरी काशी में कांवरियों पर पुलिस ने खूब भांजी लाठियां, कई हुए चोटिल, तस्वीरें देख सिहर उठेंगे

Tue, 31 Jul 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 Jul 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Police lathi charge on kanwariya at kashi video viral
sawan varanasi - फोटो : अमर उजाला

सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्था मनबढ़ जवानों के जिम्मे सौंप दी गई है। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और प्रमुख सचिव ने सावन के दौरान कांवरियों के साथ अतिथि देवो भव: की तरह व्यवहार करने का निर्देश दिया था। कमिश्नर, जोन के एडीजी और डीएम व एसएसपी ने भी श्रद्धालुओं के लिए रेड कार्पेट बिछाने का निर्देश दिया था। बावजूद शनिवार से लेकर सोमवार तक श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Police lathi charge on kanwariya at kashi video viral
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले दिन ही गर्भगृह से लेकर गोदौलिया चौराहे तक सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं पीएसी के जवानों ने तो मंदिर के अर्चक को भी नहीं बख्शा। सावन के पहले दिन सुरक्षाकर्मियों ने महिला श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार किया, पीएसी के जवानों ने मंदिर के अर्चक को ही पीट दिया तो वहीं सावन के पहले सोमवार पर  भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरएएफ के जवानों ने जमकर लाठियां भांजीं। इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और कई कांवरिया तो गिरकर चोटिल हो गए। 

 
Police lathi charge on kanwariya at kashi video viral
varanasi - फोटो : अमर उजाला

गोदौलिया से गर्भगृह तक लोग एक दूसरे पर गिरते पड़ते नजर आए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सावन के पहले सोमवार पर बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। छत्ताद्वार से बांसफाटक होकर गोदौलिया जाने वाले रास्ते पर रविवार की शाम से ही लोग कतार में लगने शुरू हो गए थे। मंगला आरती के बाद बाबा के दर्शन के लिए कपाट खुलना था इसी बीच आई तेज बारिश की वजह से कांवरिये बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे और छत्ताद्वार पर तैनात आरएएफ जवानों ने लाइन से बाहर जाने वाले कावरियों को लाठी भांजते हुए दौड़ा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police lathi charge on kanwariya at kashi video viral
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इससे बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो गई। इसमें कई गिरकर घायल हो गए। मंगला आरती के बाद जब जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ तो भीड़ के दबाव के कारण श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरने पड़ने लगे। सूत्रों की मानें तो काफी दूर तक दौड़ाने में आरएएफ के जवानों ने कई श्रद्धालुओं को लाठी भी मारी और कई लोग गिरकर घायल भी हुए हैं।
 
विज्ञापन
Police lathi charge on kanwariya at kashi video viral
varanasi
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को व्यवस्था बदली-बदली नजर आई। शनिवार को श्रद्धालुओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद मंदिर परिक्षेत्र में अधिकारियों ने आज कई बार औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत भी दी। वहीं दूसरी तरफ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षाकर्मी मंदिर में ड्यूटी करने के योग्य नहीं हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed