{"_id":"622260be753ce710390cf307","slug":"mamta-s-plane-had-to-face-air-trumbulance-varanasi-news-vns6416965159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के विमान को करना पड़ा एयर ट्रंबुलेंस का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता के विमान को करना पड़ा एयर ट्रंबुलेंस का सामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करते समय उनके विमान को एयर ट्रंबुलेंस का सामना करना पड़ा। विमान सेवा से संबंधित सूत्रों के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर में देर शाम को यह घटना चर्चा का केंद्र रही।
चुनाव प्रचार करने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुक्रवार की दोपहर 2:20 बजे निजी चार्टर्ड विमान से कोलकाता रवाना हुई थीं। ममता का विमान छोटा था और उसमें पांच लोग सवार थे। एयर ट्रंबुलेंस के कारण सभी यात्रियों ने झटके महसूस किए, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और पायलट विमान को एयर ट्रंबुलेंस से निकालने में सफल रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अक्सर विमानों को एयर ट्रंबुलेंस का सामना करना पड़ता है। जब विमान हवा में उड़ता है और उसके पंखों से हवा अनियंत्रित होकर टकराती है। इस दौरान विमान में ट्रंबुलेंस की समस्या पैदा होती है। इससे विमान चलते समय अचानक अनियंत्रित होकर ऊपर नीचे होने लगता है और यात्रियों को झटके लगते हैं।