{"_id":"6648c4e2938c61bda50b602c","slug":"main-accused-of-killing-e-rickshaw-driver-arrested-in-varanasi-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, टूटी हुई बोतल भी बरामद; दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, टूटी हुई बोतल भी बरामद; दो की तलाश
Sat, 18 May 2024 08:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 08:40 PM IST
सार
Varanasi News: शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली के हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी आसिफ नवाज सिटी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में मौजूद है। पुलिस टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त टूटी हुई बीयर की बोतल बरामद किया है।
विज्ञापन
अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी में ई-रिक्शा चालक साबिर की हत्या के मामले में जैतपुरा पुलिस ने सिटी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जैतपुरा बृजेश मिश्रा ने बताया कि इस हत्याकांड में तीन अभियुक्त शामिल हैं, जिनमें मुख्य आरोपी आसिफ नवाज निवासी बकरियाकुंड को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बीयर की टूटी हुई बोतल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में अब आसिफ नवाज के दोस्त जुनैल आब्दीन कुरैशी उर्फ जैनी और महबूब उर्फ जिन्नात निवासी बकरियाकुंड की तलाश की जा रही है। बीते 14 मई की रात में बकरियाकुंड के पास ई-रिक्शा चालक साबिर की हत्या पेट में बीयर की बोतल घोंप कर हुई थी। इस मामले में साबिर के भाई आरिफ ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामले की जांच में लगी पुलिस टीम ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन युवकों को चिन्हित किया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक साबिर के साथ मारपीट करते हुए और उसके पेट में बीयर की बोतल घोंपते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन