फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma gandhi kashi vidyapith student election today

छात्रसंघ चुनाव आजः काशी विद्यापीठ में 8839 मतदाता करेंगे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 

Sun, 14 Oct 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 14 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Mahatma gandhi kashi vidyapith student election today
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी - फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रमुख पदों के लिए 14 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होगा। छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री के 14 और संकाय प्रतिनिधि के 12 पदों के लिए मतदान होगा। विश्वविद्यालय के 8839 मतदाता इन प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान की तैयारियों पूरी कर ली गई है। रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान और साढ़े तीन बजे से मतगणना होगा और इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय लड़ाई है, वहीं महामंत्री पद पर प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर चार और पुस्तकालय मंत्री पद पर पांच दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के एक दिन पहले कैंपस में चुनाव प्रचार भले खत्म हो गया, लेकिन सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। अंतिम दिन मतदाताओं से वोट की अपील के लिए डोर टू डोर पर जोर चला। मतदाताओं के घर- घर जाकर उनसे मतदान की अपील की। 

ये प्रत्याशी हैं मैदान में 

Mahatma gandhi kashi vidyapith student election today
छात्रसंघ चुनाव के तैयारी - फोटो : amar ujala
अध्यक्ष : विकास पटेल, अंबिका प्रसाद, वीरेंद्र कुमार मौर्य।
उपाध्यक्ष : आशु कुमार वर्मा, प्रीत सौरभ मिश्र, पवन कुमार यादव, राजन कुमार यादव।
महामंत्री : अंशु कुमार मिश्रा, दिगवंत पांडेय।
पुस्तकालय मंत्री : अंकित कुमार बेनवंशी, विनय मौर्य, आकाश कुमार गुप्ता, राज किरण कुमार मौर्य, रोशन कुमार राय।

संकाय प्रतिनिधि
मानविकी : मंगल यादव व सूरज कुमार पांडेय
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : गोलू प्रसाद सोनकर, अमन सिंह व उत्तम सिंह यादव
समाज विज्ञान : पवन कुमार, रविकांत, पंकज कुमार व राघवेंद्र विक्रम सिंह
समाज कार्य : अमित जायसवाल, रोहित कुमार गिरी व सचिन वर्मा

शिक्षा संकाय : ऋजु मिश्रा (निर्विरोध)
विधि : अजीत कुमार सिंह (निर्विरोध)
वाणिज्य एवं प्रबंधन : हर्ष कुमार सिंह (निर्विरोध)

जगह-जगह बैरिकेडिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

Mahatma gandhi kashi vidyapith student election today
काशी विद्यापीठ में पुलिस फोर्स के साथ सीआरपीएफ - फोटो : amar ujala
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर रविवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। मतदान स्थल पर पूरी चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई हैं। यहां 23 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें दस पोलिंग बूथ छात्राओं के लिए हैं। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह जगह बैरिकेडिंग कर दी गई हैं। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने शनिवार को मतदान स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

उधर, चुनाव को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया गया है। भारत माता मंदिर से काशी विद्यापीठ, इंग्लिशिया लाइन से विद्यापीठ रोड, फातमान से विद्यापीठ की ओर से कोई भी वाहन नहीं आ सकेंगे। चीफ प्रॉक्टर प्रो. शंभु उपाध्याय ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए छात्राओं को कुलपति आवास से प्रवेश दिया जाएगा, वहीं उनका निकास भी होगा। वहीं छात्र गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे और बैंक के पास स्थित गेट से निकास करेंगे। मतदान में कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी, पैरामीलिट्री फोर्स चुनाव ड्यूटी में लगाई गई है।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और हंगामा करने वालों की खैर नहीं होगी। उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को देखते हुए तीन सीओ, 17 थानाध्यक्ष, 72 सब इंस्पेक्टर, 250 कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी के साथ ही तीन क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी।

मोबाइल ऐप से बूथ की जानकारी, ओएमआर शीट पर वोट 

Mahatma gandhi kashi vidyapith student election today
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
छात्रसंघ चुनाव में छात्र-छात्राओं की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा गया है। मतदाताओं को उनके बूथ की जानकारी न सिर्फ उनके मोबाइल पर एसएमएस से दी गई है, बल्कि विश्वविद्यालय की ओर से मोबाइल एप्लीकेशन (MGKVP APP) भी लांच किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट sue.mgkvp.online पर भी नो योर बूथ पर जाकर चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी हासिल की जा सकती है।

चुनाव अधिकारी प्रो. मुन्नीलाल ने बताया कि मतदान के लिए मतदाताओं को ओएमआर शीट दी जाएगी। इसके माध्यम से ही उन्हें मतदान करना होगा। इसके लिए बूथ पर मतदान अधिकारी द्वारा पेन उपलब्ध कराई जाएगी।

बूथ पर किसी भी तरह की पेन पेंसिल, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक गैजेट प्रतिबंधित है। मतदाताओं को नोटा का भी विकल्प दिया गया है। मतदाताओं को विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र और चालान/फीस रसीद की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed