फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamana Express Train Train Equipped with LHB coaches from varanasi

Mahamana Express Train: एलएचबी कोच से लैस होगी नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, 22 कोचों के साथ किया जाएगा संचालित

Sat, 29 Mar 2025 12:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Mar 2025 12:21 PM IST
सार

Varanasi Latest News: नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस ट्रेन एलएचबी कोच से लैस होगी। इस ट्रेन की रैक को अपग्रेड करके 22 एलएचबी कोचों के साथ संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Mahamana Express Train Train Equipped with LHB coaches from varanasi
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22417/22418 वाराणसी-नई दिल्ली के बीच संचालित महामना एक्सप्रेस के रैक को अपग्रेड करके एलएचबी कोच के साथ संचालित किया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22417/22418 महामना एक्सप्रेस में यह संरचनात्मक परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन


इस बदलाव के तहत ट्रेन के सभी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) कोचों को लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोचों से बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ट्रेन में कोचों की संख्या को भी बढ़ाकर 22 (स्लीपर-8, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित-4, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित-1 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित-2, सामान्य श्रेणी-4 एवं रसोइयान-1, एसएलआरडी-1 व जेनरेटर- 1) कोच का किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। 
विज्ञापन


महामना एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की पहली महामना श्रेणी की ट्रेन है, जिसका शुभारंभ 22 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैंट स्टेशन से किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed