फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi lock-ups remained empty Tableaux of Lord Krishna captivated everyone police lines festive cheer

काशी में हवालात रहे खाली: श्रीकृष्ण की झांकियों ने मोहा, पुलिस लाइन और थानों में उल्लास; बच्चों ने किए डांस

Fri, 04 Sep 2026 11:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 04 Sep 2026 11:29 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस लाइन और थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने पूजा-अर्चना के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान उनके बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। आयोजन में भक्ति गीत और नृत्य से माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान हवालात खाली रहे।

विज्ञापन
Kashi lock-ups remained empty Tableaux of Lord Krishna captivated everyone police lines festive cheer
बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : संवाद

विस्तार

जन्माष्टमी का पर्व पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में शुक्रवार की रात धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लिया। पुलिस परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उत्सव के चलते पूरे दिन पुलिस लाइन और थानों में शांति बनी रही।

विज्ञापन




जन्माष्टमी के दिन थाने के हवालात खाली रहे। यह स्थिति अपराधों में कमी और शांतिपूर्ण माहौल का संकेत देती है। पुलिसकर्मियों ने भी इस अवसर पर तनावमुक्त होकर पर्व का आनंद लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों के साथ-साथ पर्व की खुशियों को भी साझा किया। पुलिस लाइन और थानों में बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में आए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला जज संजीव शुक्ला, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, अजगरा विधायक टी. राम, एडीजी जोन नवीन अरोरा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, डीसीपी लाइन प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती नीतू, एडीसीपी लाइन वैभव बांगर, एडीसीपी लिपि नगायच, एसीपी लाइन गौरव कुमार, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, एसीपी शुभम जैन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में गूंजा जय कन्हैया लाल...
तीनों जोन के थानों में भी कन्हा की गूंज रही। सिगरा थाने में इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, रामनगर में इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा, रोहनिया में इंस्पेक्टर राजू सिंह, लंका में इंस्पेक्टर राजकुमार, मंडुवाडीह थाने में दिगंबर उपाध्याय, सारनाथ में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी, लोहता में थाना प्रभारी अभिजीत सिंह, चेतगंज थाने में थाना प्रभारी पवन पांडेय समेत अन्य थानों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

जन्माष्टमी पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने गाया कृष्ण भजन
सिगरा थाना इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन प्रस्तुत किया। उनकी मधुर प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। पुलिस अधिकारी के इस अंदाज की लोगों ने सराहना की। जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भजन का आनंद लिया और इंस्पेक्टर के गायन की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed