फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में काशी की जन्माष्टमी: मठ-मंदिरों में खास पूजन, 51 द्रव्यों से महाभिषेक; 24 घंटे किया हरि संकीर्तन

Sat, 05 Sep 2026 05:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 05 Sep 2026 05:38 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर काशी में घरों से लेकर मठ-मंदिरों, प्रतिष्ठानों और जेलों तक बधाई गीत गूंजे। गोपाल मंदिर, इस्कॉन मंदिर और माहेश्वरी भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कान्हा का 51 द्रव्यों से महाभिषेक कर 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। कई स्थानों पर 24 घंटे हरि संकीर्तन हुआ और राग-भोग से भगवान को रिझाया गया।

विज्ञापन
Janmashtami Special rituals in monasteries and temples Mahabhishek with 51 sacred substances
माहेश्वरी भवन में लुत्फ उठाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र में भगवान शिव की नगरी लीलाधर के अवतरण पर वात्सल्य रस का पान कर मगन हुई। बृज सरीखा उल्लास दिखा। घरों, मंदिरों, साधु-संतों के आश्रमों, जेलों, पुलिस लाइन, थानों, प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... आदि मंगल गीत गूंजे। 



Janmashtami Special rituals in monasteries and temples Mahabhishek with 51 sacred substances
इस्काॅन मंदिर में खास पूजन। - फोटो : संवाद

भक्तों ने कान्हा के विभिन्न स्वरूपों को रच-रचकर सजाया और विविध नैवेद्य व भावों से शृंगार कर हृदयांगन में बसाया। देर रात तक श्रद्धा और भक्ति की रसधार में गोते लगाते रहे। गोपाल मंदिर और इस्कॉन मंदिर क्षेत्र में मेला जैसा माहौल रहा। उधर, बाजारों में कान्हा की मूर्तियों व सजावटी सामग्री खरीदने के लिए भीड़ रही।

Janmashtami Special rituals in monasteries and temples Mahabhishek with 51 sacred substances
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में इस्कॉन बनारस की ओर से आयोजित जन्माष्टमी में कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

लीला पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पर सुबह से रात तक भक्ति, उल्लास और उमंग के रंग बिखरते रहे। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर चहुंओर सोहर और बधाई गीतों की धूम रही। शहर के तीन स्थानों चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर, इस्कॉन मंदिर दुर्गाकुंड और हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी के माहेश्वरी भवन महमूरगंज में भीड़ रही। इस्कॉन में सुबह से राधा-कृष्ण की झांकी के दर्शन के लिए भीड़ रही। दोपहर से ही अभिषेक शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami Special rituals in monasteries and temples Mahabhishek with 51 sacred substances
बीएचयू में मनोहारी प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के अध्यक्ष अच्युत मोहन प्रभु के सानिध्य में आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों की 20 सदस्यीय टोली ने विशुद्ध बैंड के साथ भक्तिमय कीर्तन किया। आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। दो दिवसीय उत्सव के समापन पर शनिवार को नंदोत्सव एवं इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। पूजन में साक्षी मुरारी दास, रसिक गोविंद दास, रामकेशव दास, मुरारी दास गुप्त शामिल रहे।

विज्ञापन
Janmashtami Special rituals in monasteries and temples Mahabhishek with 51 sacred substances
बीएचयू में मनोहारी झांकियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

षष्ठपीठ श्री गोपाल मंदिर में प्रभु श्रीमुकुंद राय व श्री गोपाल लाल जी के पंचामृत दर्शन हुए। षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज के सानिध्य में दिन में प्रभु के तिलक, उत्थापन और रात्रि में प्रभु के जन्म के दर्शन कर वैष्णवजन आनंद रस में डूबे रहे। शहनाई वादन व हवेली कीर्तन से गोपाल मंदिर गूंजता रहा। विभिन्न राज्यों, पूर्वांचल और विदेशों के वैष्णवजनों ने सेवा कर दर्शन किए। शनिवार को नंद महोत्सव मनाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed