फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahakumbh crowd in Varanasi Cantt station campus no vehicle zone barricading at all gates

महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर: कैंट स्टेशन परिसर 'नो व्हीकल जोन' घोषित, सभी गेट पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद

Tue, 18 Feb 2025 08:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Feb 2025 08:22 AM IST
सार

Mahakumbh 2025: काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह होने के चलते स्टेशनों पर भारी भीड़ हो रही है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कैंट स्टेशन परिसर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Mahakumbh crowd in Varanasi Cantt station campus no vehicle zone  barricading at all gates
कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के पलट प्रवाह की भीड़ को देखते हुए कैंट स्टेशन परिसर को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। कैंट स्टेशन परिसर के सभी प्रवेश और निकास मार्ग को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया गया। सिर्फ रेल अधिकारियों और बड़े नेताओं की गाड़ियों को ही पार्सल गेट से एंट्री है। मालगोदाम रोड पार्सल गेट के पास बैरियर लगाकर स्टेशन परिसर की ओर जाने वाली गाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई गई है।

विज्ञापन


कैंट फ्लाईओवर के नीचे से स्टेशन आने वाले रास्ते पर भी आरपीएफ, जीआरपी ने बैरिकेडिंग की है। सिर्फ पैदल यात्रियों की आवाजाही पर छूट है। सोमवार की शाम में इतनी भीड़ थी कि यात्रियों को सर्कुलेटिंग एरिया में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


यात्री हॉल से प्लेटफॉर्म पर जाने वाले मार्ग पर कॉमर्शियल और आरपीएफ की तैनाती की गई है, जो प्लेटफॉर्म पर जाने वाले यात्रियों का टिकट चेक करने के बाद ही और ट्रेन आने पर ही एंट्री दे रहे हैं। द्वितीय प्रवेश द्वार पर भी कॉमर्शियल स्टाफ को लगाया गया है, जो कि श्रद्धालुओं को ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लग जाने के बाद एंट्री दे रहे हैं। 24 घंटे में कैंट स्टेशन पर दो से ढाई लाख यात्रियों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल से लेकर एसी कोच, सबका एक जैसा हाल

स्पेशल के अलावा नियमित ट्रेनों में भीड़ बरकरार है। लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों के सभी कोच ठसाठस हैं। जनरल से लेकर एसी कोच तक सबका एक जैसा हाल है। एसी का टिकट लेने वाले यात्री अपने सीट पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।

बनारस स्टेशन का फर्स्ट एफओबी दिन भर रहा चोक

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर भी भीड़ बेकाबू रही। प्रयागराज आवाजाही करने वाले सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ यहीं उमड़ रही है। दोपहर से शाम तक बनारस स्टेशन का फर्स्ट एफओबी दिन भर चोक रहा। श्रद्धालुओं को संभालने में आरपीएफ और जीआरपी हांफ गई। सर्कुलेटिंग एरिया बाहरी गाड़ियों से पटा रहा। यात्री हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ नजर आईं।

बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर रस्सी से हुई बैरिकेडिंग
बनारस स्टेशन पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख प्लेटफार्मों पर रस्सी से बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ प्रबंधन के तहत प्लेटफॉर्म के बीच में रस्सी लगाई गई है। एक तरफ से यात्री जा रहे हैं, दूसरी तरफ से आ रहे हैं। यह प्रयोग श्रद्धालुओं को काफी राहत देने वाला रहा। रात में शिवगंगा और बनारस सुपरफास्ट के समय यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। एफओबी पर एक जगह यात्रियों को इकट्ठा नहीं होने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed