फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maha shivratri 2026 Shri Kashi Vishwanath Temple prasad offerd of 8 temple across world and 54 temple country

महाशिवरात्रि 2026: आज विश्व ‘नाथ’ में... दुनिया के आठ, देश के 54 मंदिरों के प्रसाद से लगेगा भोग

Sun, 15 Feb 2026 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 10:37 AM IST
सार

Varanasi News: महाशिवरात्रि पर देशभर के मंदिरों से बाबा विश्वनाथ धाम में भोग के लिए सामग्री भेंट किया गया है। ऐसे में आज बाबा को दुनिया के आठ, देश के 54 मंदिरों के प्रसाद से भोग लगेगा। 

विज्ञापन
Maha shivratri 2026 Shri Kashi Vishwanath Temple prasad offerd of 8 temple across world and 54 temple country
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर देश ही पूरे विश्व का आध्यात्मिक संगम बन रहा है। पूरे विश्व के लोग बाबा की शरण में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। विश्वभर के 62 बड़े मंदिरों से बाबा के लिए भोग और वस्त्र पहुंचे हैं। मलयेशिया के 7 मंदिर और श्रीलंका के कोलंबो के एक मंदिर से बाबा के पास भोग पहुंचा है। वहीं देश के 54 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों और प्राचीन तीर्थस्थलों से प्राप्त पावन प्रसाद, पूजित वस्त्र, रज और तीर्थजल को बाबा विश्वेश्वर के श्रीचरणों में अर्पित करने की परंपरा का शुभारंभ किया जा रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार को शक्तिपीठ माता विशालाक्षी धाम से बाबा विश्वनाथ दरबार में अभिषेक और शृंगार सामग्री पहुंचाई गई। 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में महशिवरात्रि पर्व के लिए शिव भक्तों के सुगम दर्शन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। मंगला आरती के बाद से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। बाबा करीब 45 घंटो तक दर्शन देते रहे रहेंगे। 

विज्ञापन

रविवार की सुबह भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। काशी विश्वनाथ मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष महाशिवरात्रि में लगभग 12 लाख दर्शनार्थी आए थे। इस साल भक्तों की संख्या 10 से 15 लाख के मध्य अनुमानित है। 5 लाख वर्ग मीटर में विस्तारित धाम में श्राद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है। साथ ही मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए जिगजैक बैरिकेटिंग की गई है। भक्त छह द्वारों से बाबा के दर्शन कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें; Maha Shivratri 2026: विश्वनाथ धाम में चार किमी लंबी लाइन, दो लाख भक्तों ने किए दर्शन; गूंज रहा हर- हर महादेव
विज्ञापन

भक्तों से अपील की गई है कि वे धाम में खाली पेट न आए , धाम में प्रवेश करते समय प्रतिबंधित वस्तुएं, जैसे, बड़े बैग, मोबाइल फोन, स्मार्ट, डिजिटल घड़ी, पेन, तंबाकू, पॉलीथीन बैग,प्लास्टिक की वस्तुएं एवं अन्य निषिद्ध सामग्री अपने साथ न लाएं और इन्हें अपने स्थान पर ही छोड़कर आएं। वहीं धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर मेडिकल टीम की तैनाती है, हेल्पडेस्क सहायता कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed