फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madiyahu tops in Kabaddi girls category and Khokho

Varanasi News: कबड्डी बालिका वर्ग और खोखो में मड़ियाहूं अव्वल

Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Madiyahu tops in Kabaddi girls category and Khokho
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को 45 वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कबड्डी बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ियाहूं तहसील प्रथम व मछलीशहर द्वितीय स्थान पर रहा। खोखो में भी यहीं दोनों टीमें क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वालीबाल बालक में तहसील सदर प्रथम, मड़ियाहूं द्वितीय स्थान पर रहा। कुश्ती 25-30 किलोग्राम भार वर्ग में सुईथाकला के इंदल प्रथम, 30 से 35 किलो भार वर्ग में सदर के लवकुश प्रथम, 36 से 40 किलो भार वर्ग में सुईथाकला के आदित्य प्रथम, 45 किलो से अधिक भार वर्ग में शाहगंज के मोहित प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में बदलापुर के आदित्य प्रथम, केराकत के अमित द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बदलापुर की फिजा प्रथम और सुईथाकला की स्नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शासन स्तर पर विद्यालयों में खेल के लिए 40 मिनट का कालांश निश्चित करने पर बल दिया। इसके लिए जल्द ही शासनादेश जारी होगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर पर भी इस तरह का आयोजन करने की बात कही। राज्य सभा सदस्य ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वागींण विकास के साथ-साथ समाज का भी विकास होता है। सभी को खेल शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed