फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Tujhe Pranam: Commissionerate's police personnel got the award, said- 'For the first time got such honor'

Maa Tujhe Pranam: कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों को मिला अवॉर्ड, बोले- 'पहली बार मिला इस तरह का सम्मान '

Thu, 07 Sep 2023 10:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 07 Sep 2023 10:32 AM IST
सार

यातायात पुलिस लाइन सभागार में बुधवार की देर शाम पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मेयर अशोक कुमार तिवारी और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया, फिर एक-एक करके आईपीएस व पीपीएस अफसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल मंच पर बुलाए गए। सबको 14 कैटेगरी में अवार्ड दिए गए।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Commissionerate's police personnel got the award, said- 'For the first time got such honor'
अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 में सम्मानित पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की अनूठी मुहिम के तहत बुधवार की देर शाम 50 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुरुह मामलों का खुलासा किया। इस पर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से शाबाशी मिली। पुरस्कार का एलान भी किया गया। अब अमर उजाला ने मेरिटोरियस अवार्ड देकर वर्दी का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- NIA Raids: आकांक्षा आजाद इस खतरनाक संगठन को कर रही थी पुनर्जीवित, मोबाइल और लैपटॉप से खुलेंगे कई अहम राज 

विज्ञापन

यातायात पुलिस लाइन सभागार में बुधवार की देर शाम पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मेयर अशोक कुमार तिवारी और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया, फिर एक-एक करके आईपीएस व पीपीएस अफसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल मंच पर बुलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Commissionerate's police personnel got the award, said- 'For the first time got such honor'
अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 - फोटो : अमर उजाला

सबको 14 कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। इससे पुलिस कर्मियों के चेहरे खिले दिखे। सबने कहा कि पहली बार इस तरह का मंच मिला और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इससे उत्साह बढ़ा है। अच्छा काम करने की प्रेरणा मिली है। कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। अपराधी चाहे जो भी हो, उसे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती: मेयर

पुलिस के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। वे आम लोगों की तरह छुट्टी पर नहीं जा सकते हैं और न अपने परिवार को पूरा समय दे पाते हैं। कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी पुलिसकर्मियों ने अपने जान की परवाह किए बगैर लोगों की रक्षा की। यह कहना है मेयर अशोक तिवारी का।

वह बुधवार को यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की अनूठी मुहिम के तहत आयोजित पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 समारोह को संबोधित कर रहे थे। मेयर ने कहा कि पुलिस कर्मियों का सम्मान नई परंपरा की शुरूआत है। इसकी तारीफ की जानी चाहिए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं।

Maa Tujhe Pranam: Commissionerate's police personnel got the award, said- 'For the first time got such honor'
अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी भी जिम्मेदार, पुलिस का विकल्प बन सकते हैं: मुथा अशोक जैन

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि हम सभी के अंदर एक पुलिस वाला होता है। चाहे हम वर्दी पहने हों या न पहने हों। यह बात सत्य है कि अगर एक घंटे के लिए पुलिस हटा दी जाए तो समाज में क्या होगा..। लेकिन यह भी सत्य है कि यदि पांच-छह घंटे के लिए पुलिस हट जाए तो पुलिस की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। आमजन में से ही कुछ लोग वॉलंटियर बन कर आगे आएंगे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। क्योंकि सभी समाज के प्रति जिम्मेदारी रखते हैं।

ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहरवासी सहयोग करें

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र में सभी लोग सहयोग करें। स्मार्ट सिटी की ओर से लागू व्यवस्था के तहत शहर में करीब 2700 कैमरे लगे हैं। इनके सहयोग से पुलिस ने बीते दिनों में कई बड़े मामले सुलझाए हैं। अभी भी कई बड़े गैप हैं, जिसे भरने की आवश्यकता है। कई बड़े और महत्वपूर्ण चौराहों में कैमरे नहीं लगे हैं। पिछले डेढ़ महीने में जनसहयोग से 2800 कैमरे लगाकर उनमें से 800 कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। शहर वासियों से अपील है कि कैमरा लगाने में सहयोग करें।

Maa Tujhe Pranam: Commissionerate's police personnel got the award, said- 'For the first time got such honor'
पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 में डांस करतीं सनबीम एकेडमी की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं ने नृत्य से मन मोहा

कार्यक्रम की शुरुआत में सनबीम एकेडमी की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना की। कार्यक्रम के आखिरी में सनबीम एकेडमी की ही छात्राओं ने अपने नृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। नृत्य करने वाली छात्राओं को पुलिस आयुक्त ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Maa Tujhe Pranam: Commissionerate's police personnel got the award, said- 'For the first time got such honor'
पुलिस मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2023 - फोटो : अमर उजाला

इनकी रही खास मौजूदगी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, प्रो. राजेश्वर आचार्य, डॉ. रजनीकांत, उद्यमी आरके चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन, डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह, डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के अलावा अन्य पुलिस अफसर और शहर के गणमान्य लोग।

 

Maa Tujhe Pranam: Commissionerate's police personnel got the award, said- 'For the first time got such honor'
पीतांबरी के शिव लोहिया को सम्मानित करते मेयर अशोक तिवारी व पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन। - फोटो : अमर उजाला

आयोजन में यह रहे सहयोगी

आयोजन में सनबीम एकेडमी, पीतांबरी साड़ीज, एजीआर आटोमोबाइल्स, आर्यन प्रापर्टीज, अनएकेडमी, चेतमणि ज्वेलर्स, एसएसबी, स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय, उदय आटोसेल्स प्रा.लि., पंजाब नेशनल बैंक, द गोल्डेन थ्रेड, स्काई टयूटोरियल्स, रोमा बिर्ल्डस, खुराना ऑटोमोबाइल्स, जीत होम साल्यूशंस, डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज, वाराणसी डेवलपमेंट अथारिटी, अर्वाचीन हॉस्पिटल और यूनियन बैंक का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed