फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover was showing Dabangai to girlfriend house with friends villagers beat him up

Varanasi: दोस्तों के संग प्रेमिका के घर धमका प्रेमी दिखा रहा था दबंगई, ग्रामीणों ने दमभर पीटा

Thu, 01 Jun 2023 09:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 09:29 PM IST
सार

दोस्तों के संग प्रेमिका के घर धमके प्रेमी को दंबगई दिखाना महंगा पड़ गया। तीन बाइक पर सवार छह युवकों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Lover was showing Dabangai to girlfriend house with friends villagers beat him up
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के बरसता गांव में दबंगई दिखा रहे भदोही जिले से आए तीन बाइक पर सवार छह युवकों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पिटाई के दौरान युवकों की बाइक भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दी। प्रकरण को लेकर कपसेठी थाने की पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।

विज्ञापन


भदोही जिले के चौरी क्षेत्र के लक्षापुर गांव निवासी एक युवक की बहन का विवाह बरसता गांव में हुआ है। बहन की ससुराल आने-जाने के दौरान उसके परिवार की एक युवती से युवक को प्रेम हो गया। इसके साथ ही दोनों का चोरी-छुपे मिलना-जुलना शुरू हो गया।

विज्ञापन

इस बात से नाराज था प्रेमी

इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए उसे दोबारा गांव न आने की चेतावनी दी। इससे नाराज युवक अपना दबदबा दिखाने के लिए अपने पांच दोस्तों के साथ तीन बाइक से अपनी प्रेमिका के घर के समीप पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तीन माह पहले हुई शादी; पति नपुंसक, ससुर ने संबंध बनाने की कोशिश की, युवती ने पुलिस से की शिकायत

युवक के ललकारने पर ग्रामीण इकट्ठा होकर उसकी और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई किए। मारपीट के दौरान ही किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। कपसेठी थाने की पुलिस दोनों पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed