फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl said my husband impotent and father in law tried to misdeed with me Married three months ago

तीन माह पहले हुई शादी: पति नपुंसक, ससुर ने संबंध बनाने की कोशिश की, युवती ने पुलिस से की शिकायत

Thu, 01 Jun 2023 09:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 09:22 PM IST
सार

वाराणसी के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका पति शारीरिक संबंध स्थापित करने में सक्षम नहीं है। इसलिए उसका ससुर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करना चाहता है। विरोध करने पर ससुराल के सभी लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। 

विज्ञापन
girl said my husband impotent and father in law tried to misdeed with me Married three months ago
युवती की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के एक गांव की युवती ने कपसेठी थाना के भीषमपुर गांव निवासी अपने सास, ससुर, जेठ, पति और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवती के अनुसार, उसका पति शारीरिक संबंध स्थापित करने में सक्षम नहीं है। इसलिए उसका ससुर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करना चाहता है।

विज्ञापन


विरोध करने पर ससुराल के सभी लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। सभी का कहना है कि उन्हें खानदान के लिए उत्तराधिकारी चाहिए। युवती के अनुसार वह ससुराल वालों के चंगुल से किसी तरह से छूट कर मायके पहुंची। गुरुवार सुबह कपसेठी थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मेरी शादी 13 फरवरी 23 को भीषमपुर गांव निवासी युवक से हुई थी।

विज्ञापन

ससुराल में मिलीं तरह-तरह की यातनाएं

17 फरवरी को जब मैं अपने ससुराल पहुंची तो कई दिन तक पति मेरे पास नहीं आए। जब आए तो साफ कहा कि वह फिजिकल रिलेशन बनाने में असमर्थ है। मेरे परिजनों ने उत्तराधिकारी के लिए शादी तुमसे करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: और छिन गईं चार जिंदगियां; काल बना तेज रफ्तार ट्रक, गर्भवती महिला, पति और मासूम बच्चे की मौत, हादसे से सहमे लोग

युवती ने आरोप लगाया कि पति ने अपने एक दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इसके लिए इंकार करने पर तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं। इसी बीच एक मौका पाकर कमरे में आकर ससुर ने मेरे साथ संबंध बनाने की कोशिश की। परिवार के लोगों को मैंने यह बात बताई तो सभी उनका साथ दिया।

मैंने विरोध किया तो मुझे बुरी तरह से मारा पीटा गया। किसी तरह से जान बचाकर मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। फिल हाल कपसेठी पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed