{"_id":"5b2f741f4f1c1b634d8b82ff","slug":"love-couple-suicide-in-azamgarh-girl-marriage-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान, युवती की आज आने वाली थी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान, युवती की आज आने वाली थी बारात
संदीप सौरभ, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 24 Jun 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले भी की थी दोनों ने जान देने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक बंधन के चलते जब प्यार परवान नहीं चढ़ सका तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के रिश्तों को परिवार और समाज की मंजूरी नहीं मिल रही थी। प्रेमिका की अस्पताल में जबकि प्रेमी की की घर पर ही मौत हो गई। खास बात यह कि युवती की आज शाम बारात आने वाली थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रत्नावे निवासी मनीषा (21) पुत्री चंद्रभान और सुखराम (23) पुत्र चन्द्रमणि का आपस में प्रेम प्रसंग था।
दोनों का आपस में रिश्ता चचेरे भाई-बहन का होने से परिजनों को पसंद नही था। तीन साल पहले भी दोनों ने घर से भागकर नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। शनिवार रात को दोनों ने अपने अपने घरों में जहर खा लिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह सुखराम घर में मृत मिला। मनीषा की हालत गंभीर थी। उसे रानीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मच है। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में भी मातम है।