{"_id":"66b886b391f1b6698a0d74df","slug":"lord-shyam-temple-decorated-with-shrianna-for-first-time-in-kashi-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी में पहली बार श्रीअन्न से सजा श्याम प्रभु का दरबार, रुद्राभिषेक से हुआ झूलनोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी में पहली बार श्रीअन्न से सजा श्याम प्रभु का दरबार, रुद्राभिषेक से हुआ झूलनोत्सव का शुभारंभ
Sun, 11 Aug 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:09 PM IST
सार
काशी में पहली बार श्रीअन्न से श्याम प्रभु का दरबार सजाया गया। दो दिवसीय 53वां श्याम झूलनोत्सव का शुभांरभ धूमधाम से किया गया। झूलनोत्सव की शुरूआत नर्वदेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक से हुई।
विज्ञापन
श्याम झूलनोत्सव का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में दो दिवसीय 53वां श्याम झूलनोत्सव का शुभांरभ हुआ। झूलनोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल नर्वदेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक से हुआ। इसके बाद श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक बजाज और उमा बजाज ने श्याम प्रभु को महादेव की गोद में झूले पर विराजमान कराया गया।
विज्ञापन
खाटू श्याम के दरबार को श्रीअन्न से सजाया गया। शाम छह बजे संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, समाजसेवी रमेश कुमार चौधरी और राजेश तुलस्यान ने अखंड ज्योति जलाकर श्याम प्रभु को छप्पन भोग लगाया। झांकी दर्शन भक्त निहाल हो गए।
विज्ञापन
काशी में पहली बार श्याम झूलनोत्सव में कोलकाता, मुंबई व दिल्ली के कारीगरों ने बावा दरवार को जौ, बाजरा, रागी, राजमा, मोठ आदि मोटे अनाजों और देसी-विदेशी फूलों से सजाया। दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन देश भर से आई 30 से अधिक श्याम मंडलियों भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उमाशंकर अग्रवाल, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, वैजनाथ भालोटिया, पंकज तोदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज निकलेगी निशान शोभायात्राः मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने बताया महोत्सव के दूसरे दिन 11 अगस्त को प्रातः 6:30 बजे रथयात्रा से निशान शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा महमूरगंज स्थित शुभम लॉन पहुंचकर समाप्त होगी।