Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Shiva is the Beginning and the End: Pt. Ramdayalu Tripathi

भगवान शिव ही आदि और अनंत : पं. रामदयालु त्रिपाठी

Sun, 29 Nov 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva is the Beginning and the End: Pt. Ramdayalu Tripathi
श्रीभूमा अध्यात्म पीठ आश्रम में भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास पं. रामदयालु त्रिपाठी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कहा कि भगवान शिव ही आदि और अनंत हैं और उन्हीं की शक्ति से संपूर्ण ब्रह्मांड संचालित होता है। काशी की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजमान है। प्रलय काल में भी काशी का नाश नहीं होता। यहां प्राण त्यागने वाले जीव को स्वयं भगवान शिव तारक मंत्र देकर मोक्ष प्रदान करते हैं। अंत में मुख्य यजमान पानीपत के गुरु स्नेही व सुमित्रा देवी ने व्यासपीठ की आरती उतारी। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके स्वामी सर्व सर्वेश्वरानंद तीर्थ, संयोजक सतीश चंद्र मिश्र, सुनील कांडपाल, दीपक तिवारी, मदन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed