फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Jagannath will be offered 40 types of Nankhatai in Kashi

भगवान जगन्नाथ और भक्तों का अनूठा नाता: 40 तरह की नानखटाई का लगेगा भोग, सात जुलाई से लक्खे मेले की होगी शुरुआत

Thu, 27 Jun 2024 02:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Jun 2024 02:25 PM IST
सार

काशी के पहले तीन दिवसीय लक्खा मेले की सात जुलाई से शुरुआत होगी। इस दौरान भक्त अपने भगवान को 40 तरह की नानखटाई का भोग लगाएंगे। रथयात्रा मेले में घर-घर प्रसाद के रूप में नानखटाई जाती है।

विज्ञापन
Lord Jagannath will be offered 40 types of Nankhatai in Kashi
नानखटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ और भक्तों का नाता अनूठा है। भगवान जहां भक्तों के प्रेम में इतना स्नान करते हैं कि बीमार हो जाते हैं। वहीं, भक्त भी 14 दिनों तक अपने भगवान की सेवा करते नहीं थकते। यही कारण है कि भगवान स्वस्थ होकर काशीवासियों से मिलने के लिए गलियों में निकलते हैं। भगवान और भक्त के इस खास पर्व यानी रथयात्रा मेले से काशी के लक्खे मेले की शुरुआत होती है। खास ये कि इस बार भक्त भगवान जगन्नाथ को 40 तरह की नानखटाई का भोग लगाएंगे।

विज्ञापन


सात जुलाई से शुरू होने वाले रथयात्रा मेले में भक्त भगवान को नानखटाई का भोग चढ़ाते हैं और इसी को प्रसाद स्वरूप घर भी ले जाते हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ को 40 प्रकार से ज्यादा तरह की नानखटाई का भोग अर्पित किया जाएगा। हिंदू धर्म में देवी-देवता की पूजा करने के साथ भोग लगाने का भी विधान है। 
विज्ञापन


मान्यता है कि पूजा के दौरान अगर भगवान को भोग न लगे तो पूजा अधूरी मानी जाती है। देवी-देवता को उनके अनुसार भोग लगाने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं। रथयात्रा मेले के दौरान नानखटाई भगवान जगन्नाथ का पारंपरिक भोग (प्रसाद) है। तीन दिवसीय रथयात्रा मेले में नानखटाई का विशेष महत्व है। वैसे तो नानखटाई पूरे साल मिलती है मगर रथयात्रा के मेले में इसका अलग ही महत्व होता है। इस नानखटाई की यह खासियत होती है कि यह मुंह में रखते ही घुल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 से ज्यादा फ्लेवर की बन रही नानखटाई

समय के साथ पारंपरिक नानखटाई भी आधुनिक हो चुकी है। रथयात्रा मेले में नारियल, काजू, पिस्ता के अलावा चॉकलेट, स्ट्राबेरी सहित करीब 40 से ज्यादा आकर्षक फ्लेवर की नानखटाई बनाई जा रही है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। रथयात्रा का लक्खा मेला और नानखटाई का संबंध भी बहुत पुराना है। न केवल श्रद्धालु बल्कि नानखटाई से जुड़े व्यापारी इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ऐसे बनती है नानखटाई
नानखटाई के व्यवसायी विकास साव ने बताया कि नानखटाई बनाने में मेहनत के साथ ही काफी समय लगता है। सूजी, मैदा, नारियल व मेवे की सामग्री तैयार कर सांचे में भरकर नानखटाई का स्वरूप दिया जाता है। उसके बाद तंदूर में लकड़ी का कोयला जलाकर उस पर सेंकाई होती है। इसमें ध्यान दिया जाता है कि सेंकाई के दौरान यह जले नहीं, वरना स्वाद खराब हो जाता है।
 
भगवान विष्णु के अवतार हैं भगवान जगन्नाथ
सनातन धर्म में भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। जिनके नाम का अर्थ पूरे जगत के नाथ या फिर कहें ब्रह्मांड का स्वामी होता है। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा काशीपुराधिपति की नगरी में हर साल निकलती है। रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ में बैठाकर नगर भ्रमण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed