फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Looted the money of the poor:

संशोधित जिले में खनन घोटाले का करेंगे पर्दाफाश

Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Looted the money of the poor:
ज्ञानपुर। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि जिले में दो दशक से चल रहा खनन घोटाला बंद होगा। अब उसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। गरीबों के पैसे पर डाका डालने वाले खनन माफिया को एक साल के अंदर जिले से बाहर भेजेंगे। उन्होंने सीधे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हैंडपंप स्थापना, पौधरोपण के नाम पर प्रधानों से लूट-खसोट की गई। वह मंगलवार को पटेलनगर स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इब्राहिमपुर, पुरवां और दुगुना घाट पर नियम और मानक को ताक पर रखकर खनन किया गया। बिंद, मल्लाह और श्रमिकों से खनन कराने की बजाय पोकलैंड से बालू खनन किया गया। दुगुना घाट पर जब्त बालू को बेच दिया गया, जिसमें प्रशासन की तरफ से भी मनमानी की गई। प्रकरण में जो भी दोषी होगा, सभी पर कार्रवाई की जाएगी। सुरियावां ब्लॉक परिसर में पेड़ काटने के मामले में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे पर उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर मुझ पर भ्रष्टाचार सिद्ध होगा तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही पूरा परिवार राजनीति से संन्यास ले लेगा। जिले में कहीं भी पोकलैंड से खनन होगा तो वह धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने विधायक के बजाय जनता का सेवक बनकर काम किया है। इसीलिए चार बार सदन में पहुंचा। त्रिपाठी हमारे रिश्तेदार हैं। 2005 में उनकी माता जी को ब्लॉक प्रमुख बनाने में मदद की। 2016 में उनके भाई को ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में मदद की। आगे भी जब जरूरत होगी, उनकी मदद करता रहूंगा। किसी ने उनको गुमराह किया है। कौन कितना भ्रष्टाचारी है, यह आने वाले समय में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय मिश्र, विधायक, ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed