वाराणसी: कार से मोबिल गिरने की बात कहकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख से टप्पेबाजी, लाइसेंसी पिस्टल और एक लाख रुपये लेकर गायब
वाराणसी कमिश्नरेट में मिर्जापुर के पूर्व प्रमुख की लाइसेंसी विदेशी पिस्टल, कारतूस और एक लाख रुपये से भरा बैग टप्पेबाज ले उड़े। सुंदरपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर घटना हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के भिखारीपुर मोड़ स्थित सुंदरपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर नारायनपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को झांसा देकर टप्पेबाजों ने स्कोर्पियो में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में आठ लाख कीमत की लाइसेंसी विदेशी पिस्टल, कारतूस और दो मोबाइल सहित अन्य कागजात भी थे। पुलिस ने देर शाम पड़ाव क्षेत्र से बरामद कर लिया। सर्विलांस टीम और चितईपुर थाने की टीम ने बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन पाकर पड़ाव क्षेत्र में पहुंची तो टप्पेबाजों ने बैग से एक लाख नगदी निकाल बैग फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस सहित बैंक पासबुक को बरामद किया।
मिर्जापुर के नारायणपुर निवासी और सपा नेता गिरधारी पटेल नारायनपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। दोपहर में सुंदरपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर भिखारीपुर मोड़ पर गाड़ी खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। अचानक एक युवक आया और गिरधारी से कहा कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है।
गिरधारी पटेल वाहन से नीचे उतरकर देखने लगे। कुछ ऐसा नहीं दिखा तो गाड़ी में बैठे और एसी चालू करते ही धुआं निकलने लगा। घबराकर गिरधारी कुछ दूरी पर ही एक वाहन मिस्त्री को गाड़ी दिखाने गए। मिस्त्री ने बताया कि कोई केमिकल महक रहा है। गाड़ी अंदर देखा को बैग गायब था। सपा नेता को माजरा समझते देर नहीं लगी। उन्होंने तुंरत डायल-112 को घटना के बाबत सूचना दी।
सूचना पाकर एसीपी भेलूपुर एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे। चितईपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू की। पीड़ित गिरधारी पटेल के अनुसार बैग में 8 लाख की पिस्टल, कारतूस, एक लाख नगद, दो मोबाइल, बैंक के पासबुक और अन्य सामान था। सर्विलांस टीम और चितईपुर थाने की टीम ने बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन पाकर पड़ाव क्षेत्र में पहुंची तो टप्पेबाजों ने बैग से एक लाख नगदी निकाल बैग फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस सहित बैंक पासबुक को बरामद किया।
इन घटनाओं को नहीं खोल सकी पुलिस
टप्पेबाजी की घटनाएं नहीं थम रही है। बाहर के गिरोह शहर में टप्पेबाजी और उचक्कागिरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कई महिलाओं के साथ ऑटो में भी उचक्कागिरी हो चुकी है। मछोदरी में 16 जुलाई को बिहार बक्सर के रहने वाले पूर्व सराफा कारोबारी और सोनभद्र के ठेकेदार के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि पूर्व प्रमुख के साथ हुई घटना ने फिर से पुलिस को परेशानी में डाल दिया।
बिहार के बक्सर निवासी आभूषण कारोबारी राजेंद्र कुमार वर्मा 16 जुलाई को चांदी के जेवर खरीदने वाराणसी आए थे। कोतवाली के मछोदरी इलाके में उनके पास रखे पांच लाख 10 हजार लेकर टप्पेबाज भाग निकले थे। 26 जून को कैंट थाना के चौकाघाट इलाके में टप्पेबाजों ने सफारी सवार सोनभद्र ओबरा के ठेकेदार काशी नाथ को चकमा देकर चार लाख नगद और तीन लाख मूल्य के गहने पार कर दिए थे। आज तक पुलिस घटना को खोल नहीं सकी।