फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 mayawati statement on nirahua and akhilesh yadav in azamgarh

'निरहुआ' पर मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- कलाकार कलाकारी दिखाएगा, अखिलेश काम दिखाएंगे

Wed, 08 May 2019 05:54 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 08 May 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 mayawati statement on nirahua and akhilesh yadav in azamgarh
अखिलेश और मायावती की आजमगढ़ में संयुक्त रैली

लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार सपा और बसपा की संयुक्त जनसभा का आयोजन आजमगढ़ की रानी की सराय चेकपोस्ट पर हुआ। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


मायावती ने गरीबों और दलितों को अपने पक्ष में लेते हुए कहा कि अगर केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला तो हर गरीब परिवार में एक सरकारी या गैर सरकारी नौकरी की व्यवस्था करेंगे। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का नाम लिए बिना 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति है फूट डालो और राज करो। इसी के तहत उसने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने उनकी ही जाति के प्रत्याशी को खड़ा कर दिया। कलाकार आएगा और अपनी कलाकारी दिखाएगा। अब कलाकार इतनी कलाकारी अखिलेश को तो नहीं आती। अखिलेश को तो काम आता है जो वो जीतने के बाद जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि हमें विश्वास है कि आप लोग गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश यादव को इतने मतों से जीत दिलाएंगे कि कोई उनके सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा सके। अब हमें ऐसा लग रहा है कि इस बार चुनाव में नमो-नमो करने वालों की हमारे लोग छुट्टी करने वाले हैं। 

'गठबंधन योगी को गोरखपुर के मठ में वापस भेजकर रहेगा'

Lok sabha election 2019 mayawati statement on nirahua and akhilesh yadav in azamgarh
मायावती और अखिलेश की संयुक्त रैली

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने अथक प्रयास से गरीबों, दलितों और अति पछिड़ों के लिए कानून बनाया लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग बाबा साहेब की बातों से सहमत नहीं हुए। इसके बाद बाबा साहेब ने इन जातियों को जगाने का निर्णय लिया। हमारे गठबंधन को यह लोग महामिलावटी कहते हैं। लेकिन वह इस गठबंधन को खतरा मानते हैं। यह गठबंधन महामिलावटी नहीं है मिलावटी तो प्रधानमंत्री खुद है।

उन्होंने सरकार में रहते हुए खुद को गुजरात में पिछड़ी जाति में शामिल कराया। अगर हमको केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला तो हर गरीब परिवार को सरकारी या गैर सरकारी नौकरी की व्यवस्था करेंगे। यह गठबंधन तब तक चलेगा जब तक योगी को गोरखपुर में उनके मठ में नहीं भेज देते। हमें पुराने गिले शिकवे भूलकर इस सामाजिक परिवर्तन की लहर को आगे ले जाना है। 

चायवाला बनकर हमारे बीच आए और हमें धोखा दिया : अखिलेश

Lok sabha election 2019 mayawati statement on nirahua and akhilesh yadav in azamgarh
अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश और दुनिया में आजमगढ़ के लोगों ने अपनी मेहनत से नाम बनाने का कार्य किया है। यह देश में बदलाव कासमय है। यह मिलावटी गठबंधन नहीं बल्कि देश में बदलाव लाने वाला गठबंधन है।

इन्होंने नौकरी देने का वादा करके नौकरियां खत्म कर दीं। मुद्रा जैसी योजना चलाने के बाद भी किसी को कोई लाभ नहीं दे सकी। यह वहीं लोग हैं जो चायवाला बनकर हमारे बीच आए थे और धोखा दिया। अब चौकीदार बनकर आ रहे हैं। फिर से नया धोखा देने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed