फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown purvanchal dist dm decision allowing opening of shops in rural and urban-areas ni change in rules

लॉकडाउन में पूर्वांचल के जिलों में क्या होगा बदलाव?, जिलाधिकारियों ने लिया फैसला

Sat, 25 Apr 2020 01:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Lockdown purvanchal dist dm decision allowing opening of shops in rural and urban-areas ni change in rules
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

पूर्वांचल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 50 पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में नए बदलाव और दुकानें खोलने की इजाजत दी थी। इस पर फैसला राज्य सरकार और जिला प्रशासन को लेना है। पूर्वांचल जिलों में जिलाधिकारियों ने फिलहाल लॉकडाउन में कोई ढील-छूट में बदलाव नहीं किया है। सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह ही लागू रहेंगीं।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले में फिलहाल लॉकडाउन में कोई नया बदलाव, छूट या ढील नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने स्पष्ट किया है कि दुकानों के खुलने से लेकर जिले में कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है। आगामी तीन मई तक दुकानों के खोलने के संबंध में पूर्व का आदेश लागू रहेगा 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भारत सरकार ने पचास प्रतिशत दुकान खोलने की अनुमति दी है। यह निर्णय राज्य सरकारों पर निर्भर करेगा और इस प्रकार अंतिम फैसला जिला प्रशासन को लेना है। कितनी दुकानें और किस क्षेत्र की दुकान खोली जाएं यह भी प्रशासन तय करेगा। फिलहाल अभी तक किसी भी दुकान को खोलने की अलग से अनुमति नहीं दी गई है। जैसा चल रहा था वैसा ही चलेगा। यदि गलती से कोई प्रतिष्ठान खोलता  है तो इसे तुरंत बंद करवा दिया जाएगा। इसके लिए सभी को निर्देश दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड जोन में मऊ जिला, पूर्व की भांति होगी व्यवस्था
मऊ जिलाधिकारी ने जिले के अन्य अधिकारियों और हालात की समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया कि जिले में पहले की तरह सारी व्यवस्थाएं संचालित होंगी। कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मोहल्ले में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला रेड जोन में आ गया है। शनिवार सुबह 11 बजे इस संबंध में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद निर्णय लिया गया कि जिले में व्यवस्थाएं पहले की तरह संचालित होंगी।

इस दौरान पहले से जारी आदेश के मुताबिक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी।  जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज होने के कारण कोई नया निर्णय लेना संभव नहीं है, ऐसे में पहले की तरह सारी व्यवस्थाएं संचालित होती रहेंगी। उन्होंने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की।

सोनभद्र डीएम इस मामले में अभी प्रदेश सरकार से निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। डीएम एस राजलिंगम का कहना है कि दुकानें खोले जाने के संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश की प्रति मिली है लेकिन इस सिलसिले में प्रदेश सरकार के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए चिह्नित दुकानों को ही खोले जाने के निर्देश हैं।

लॉकडाउन के बीच शनिवार से दुकानें खुलने के केंद्र सरकार के निर्णय को फिलहाल वाराणसी में लागू नहीं किया जाएगा। शासन की गाइडलाइन के बाद रविवार को वाराणसी प्रशासन इस पर निर्णय लेगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में फिलहाल नई कैटेगिरी के दुकान खोलने का कोई आदेश नहीं है। आवश्यक सामग्री की जो दुकानें पहले से 10 बजे तक खुल रही हैं, सिर्फ वही दुकानें खुलेंगी। जब नई कैटेगरी की दुकानों को खुलने का निर्णय होगा, तो लोगों को समय से अवगत करा दिया जाएगा।

आजमगढ़ में लॉकडाउन नियमों के तहत ही पहले की तरह ही किराना, सब्जी और दवा की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा अन्य दुकानों के खुलने की कोई इजाजत नहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर आगे निर्णय लिया जाएगा। 

पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हो गई। वाराणसी में 26, गाजीपुर में छह, जौनपुर में पांच, मिर्जापुर में तीन और मऊ तथा भदोही में एक-एक मरीज हैं। वाराणसी में छह, गाजीपुर में पांच, जौनपुर में चार, आजमगढ़ में तीन लोग स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वाराणसी में एक मरीज की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed