{"_id":"e81d68deac5c4b4d82b805ca2c3f5e2e","slug":"lock-reached-gate-dhundhiraj-sanctum-yadav-brothers-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुंढिराज गेट का ताला तोड़ गर्भगृह पहुंचे यादव बंधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढुंढिराज गेट का ताला तोड़ गर्भगृह पहुंचे यादव बंधु
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Tue, 04 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनियान-गमछा के पारंपरिक वेश में कंधे पर कलश में गंगाजल भरकर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए सोमवार की सुबह निकले यादव बंधुओं की पुलिस से जमकर किचकिच हुई। गोदौलिया चौराहे पर पुलिस ने सुबह करीब आठ बजे जब यादव बंधुओं को आगे बढ़ने से रोक दिया, वे वहीं धरने पर बैठ गए। एसपी सिटी के हस्तक्षेप पर आगे बढ़े यादव बंधुओं ने तय समय से पहले ढुंढिराज गेट का ताला तोड़कर बाबा के दरबार में प्रवेश किया। दुर्व्यवस्था के विरोध में गर्भगृह के सामने पुलिस विरोधी नारे भी लगाए गए।
केदारघाट से सुबह सात बजे कलशों, घड़ों में गंगाजल भरकर यादव बंधुओं का रेला हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए जलभिषेक के लिए निकला। गौरी-केदारेश्वर के बाद तिलभांडेश्वर, अहिल्येश्वर के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ा तो गोदौलिया पर ही पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्हें भी लाइन में लगकर आगे बढ़ना होगा। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के व्यवस्थापक ने प्रशासन की ओर से मिले पास को दिखाया और बताया कि परंपरानुसार काशी में सावन के पहले सोमवार को
यादव बंधु जलाभिषेक करते हैं, उन्हें जाने दिया जाए लेकिन दरोगा श्रीप्रकाश मिश्र ने नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस के रवैये के विरोध में धरना शुरू हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसपी सिटी सुधाकर यादव ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को डांटकर नाराज भक्तों को शांत कराया। इसके बाद डेढ़सी के पुल से सुबह नौ बजे ही यादव बंधु ढुंढिराज प्वाइंट पर पहुंच गए। वहां गेट का ताला बंद था। प्वाइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद गेट का ताला तोड़कर यादव बंधुओं ने विश्वनाथ
विज्ञापन
मंदिर में प्रवेश किया। गर्भगृह से पास भी जमकर नारेबाजी हुई। गोपाल यादव, गणेश यादव, मुन्नालाल, कैलाश यादव समेत अन्य भक्त प्रशासन पर दुर्व्यवस्था फैलाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रहे थे। बाबा के दरबार में जलभिषेक के बाद यादव बंधुओं ने मृत्युंजय महादेव, त्रिलोचन महादेव, ओंकालेश्वर और लाटभैरव का जलाभिषेक किया। श्रीकृष्ण यादव महासभा के बैनर तले भी सैकड़ों यादव बंधुओं ने पारंपरिक वेश में बाबा का जलाभिषेक किया।