{"_id":"5e04b8f48ebc3e879f4a9229","slug":"local-people-caught-fleeing-by-throwing-a-dead-body-of-a-new-born-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात का शव फेंककर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात का शव फेंककर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा
Thu, 26 Dec 2019 07:13 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Dec 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह सब्जी मण्डी के पास गुरुवार की शाम को नवजात बच्चे का शव फेंककर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी राज पटेल पहाड़ी का रहने वाला है।
विज्ञापन
उसने ने बताया कि मृत नवजात बच्चा उसके मित्र ने उसे फेंकने के लिए दिया था। युवक बाइक की डिग्गी में नवजात के शव को झोले में रख कर चला और मंडुवाडीह सब्ज़ी मंडी के समीप झोले में से नवजात का शव निकाल कर फेंक दिया।
विज्ञापन
फेंकते समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और दौड़ाकर धर दबोचा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज रामप्रवेश यादव ने बताया कि उक्त युवक को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन