{"_id":"6a04360b32db6f690506c9dd","slug":"lineman-died-of-electrocution-while-climbing-pole-at-kashiram-awas-shivpur-in-varanasi-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: काशीराम आवास शिवपुर में कॉलोनी नंबर 1 के लिए लिया शटडाउन, दो के पोल पर चढ़ा, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: काशीराम आवास शिवपुर में कॉलोनी नंबर 1 के लिए लिया शटडाउन, दो के पोल पर चढ़ा, करंट से मौत
Wed, 13 May 2026 01:58 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 13 May 2026 01:58 PM IST
सार
Varanasi News: काशीराम आवास शिवपुर में कॉलोनी नंबर 1 के लिए संविदाकर्मी ने शटडाउन लिया और दो के पोल पर चढ़ गया, जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वह फॉल्ट ठीक करने पहुंचा था। घटना के बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोत-बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीराम आवास शिवपुर में मंगलवार दोपहर फॉल्ट बनाने गए संविदा लाइनमैन रामजी सोनकर (55) करंट लगने से झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से मकबूल आलम रोड खजुरी निवासी रामजी सोनकर अधिशासी अभियंता पंचम कार्यालय के अधीन उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन थे। मंगलवार दोपहर कांशीराम आवास के कॉलोनी नंबर 1 में फॉल्ट की सूचना के बाद उसे जोड़ रहे थे। उपकेंद्र से निकलते समय उसने शटडाउन लिया और बिजली बनाने वाले उपकरणों के साथ मौके पर गया। काम के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी विद्यापीठ: 70 जूनियर और सीनियर छात्रों में हुई पत्थरबाजी, दो घायल; छात्रावास में असलहा लहराने का आरोप
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन रामजी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के 5 बच्चे हैं। शिवपुर थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अधिशासी अभियंता पंचम बीबी राय का कहना है कि संविदा लाइनमैन रामजी नंबर का काम खत्म होने के बाद कॉलोनी नंबर 2 में पोल पर चढ़ गया। यहां शटडाउन नहीं लिया था। इस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।
करंट से हुई कुछ प्रमुख घटनाएं
- 21 सितंबर 2025-सेंट जांस कालोनी मड़ौली में काम करने के दौरान संविदा लाइनमैन मनोज प्रजापति (40) की पोल से गिरकर मौत।
- 20 मई 2025-पुलिस लाइन परिसर में संविदा लाइनमैन सरफराज शेख (21) की करंट लगने से मौत।
- 1फरवरी 2025-लंका क्षेत्र के रश्मिनगर कॉलोनी में करंट लगने से लाइनमैन अनिल आजाद (40) झुलस गया।