{"_id":"6890673d4ae16fb44704d7ff","slug":"lightning-struck-transformer-in-varanasi-more-than-200-houses-without-electricity-for-10-hours-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: ट्रांसफॉर्मर पर गिरी बिजली... 200 घरों में 10 घंटे ठप रही आपूर्ति; लोकल फाल्ट से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: ट्रांसफॉर्मर पर गिरी बिजली... 200 घरों में 10 घंटे ठप रही आपूर्ति; लोकल फाल्ट से परेशान हुए लोग
Mon, 04 Aug 2025 01:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:24 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में खराब मौसम और बारिश के चलते बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इसी क्रम में खोजवा के शुकुलपुरा इलाके में ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरने से 200 से अधिक घरों में 10 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
Lightning
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज हवा के साथ होने वाली बारिश से रविवार को शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। भोर से शुरू बारिश के देर रात तक रुकरुक कर होने से शहर से लेकर गांव तक लोकल फाल्ट ने लोगों को परेशान कर दिया। खोजवा के शुकुलपुरा इलाके में 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरने से 200 से अधिक घरों में 10 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे गुल बिजली रात 9 बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन
उधर, आदित्यनगर करौंदी, चांदपुर सहित शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली की आवाजाही जारी रही। रविवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश शुरू होने पर बिजली निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से बिजली काट दी। सुबह 7 बजे के करीब बारिश कम होने पर बिजली आई। इसके बावजूद भी जगह- जगह फॉल्ट की समस्या बढ़ गई। भेलूपुर इलाके के शुकुलपुरा मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरने से 200 से अधिक घरों में बिजली कट गई।
विज्ञापन
रमना गांव में ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचा पानी, बिजली आपूर्ति बंद
रमना गांव में रविवार को बाढ़ का पानी ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया। एहतियातन बिजली निगम ने इससे होने वाली आपूर्ति बंद कर दी है। करसड़ा स्थित कूड़ा प्लांट के स्वतंत्र फीडर को भी बंद किया गया है। अधिशासी अभियंता मनीष झा ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में आने वाले उपकेंद्रों के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन