फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   License will be cancelled along with penalty for illegal parking

Varanasi News: अवैध पार्किंग पर जुर्माने के साथ निरस्त होगा लाइसेंस

Thu, 03 Jul 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
License will be cancelled along with penalty for illegal parking
वाराणसी। अवैध पार्किंग पर सख्ती के लिए नगर आयुक्त को विशेष अधिकार दिए गए हैं। उनके नेतृत्व में गठित विशेष समिति का कार्य कर करेगी। अब अवैध पार्किंग चलाने वालों पर 5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। एफआईआर का भी प्रावधान किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध पार्किंग का सीधा असर शहर के यातायात पर पड़ता है। सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल जाम का कारण बनते हैं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित करते हैं। इस नियम के लागू होने से सड़क किनारे अवैध वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति रुकेगी। नगर निगम के पास बेहतर राजस्व स्रोत उपलब्ध होंगे। आम लोगों को सस्ते और सुरक्षित पार्किंग विकल्प मिलेंगे। सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पार्किंग स्थल अधिकृत लाइसेंसधारी व्यक्तियों या संस्थाओं की ओर से ही संचालित हो। हर घंटे के हिसाब से पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि जनता को उचित और पारदर्शी शुल्क देना पड़े। जो लोग कम समय के लिए वाहन खड़ा करते हैं, उन्हें कम शुल्क देना होगा, जबकि पहले फिक्स रेट लिया जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed