फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lesbian girl killed a child in mau

समलैंगिक संबंध में बाधा पड़ने पर 16 साल की लड़की ने मासूम को मार डाला

Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
lesbian girl killed a child in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के मऊ जिले के एक गांव में चार साल की मासूम की हुई हत्या का राज खुल गया। दो युवतियों के बीच समलैंगिक संबंध में बाधक बने परिवार से बदला लेने के लिए यह वारदात की गई। पुलिस ने आरोपी युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। घटना जिले के वलीदपुर नगर पंचायत की है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वलीदपुर निवासी वारिस हुसैन की चार साल की पुत्री इस्मत 11 नवंबर को चेहल्लुम का जुलूस देखने के दौरान गायब हो गई थी। 13 नवंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 16 नवंबर को शव पड़ोस के एक खाली अहाते से बरामद हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान मालिक पिता-पुत्र को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो दो युवतियों के बीच समलैंगिक संबंध का मामला प्रकाश में आया।  रविवार को  अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती का इस्मत की परिवार की एक युवती से समलैंगिक संबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्मत के परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई तो उन्होंने युवती को रिश्तेदार के यहां भेज दिया और दूसरी युवती के घर आने पर पाबंदी लगा दी। सहेली के न मिलने से दूसरी युवती परेशान थी।

चेहल्लुम को सहेली के घर आने की उम्मीद में वह बगल के अहाते में बैठी थी। इसी बीच इस्मत छोटी बहन के साथ आती दिखाई दी तो उसने टॉफी देने के बहाने उसे अहाते में बुलाया और अपनी सहेली के बारे में जानकारी ली। 

हत्यारोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं

lesbian girl killed a child in mau
demo pic
16 साल की लड़की को इस्मत से पता चला कि युवती रिश्तेदारी से नहीं आई है तो गुस्से में युवती ने इस्मत का मुंह दबाकर गला कस दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह अहाते में ताला बंद कर घर चली गई।

चार दिन बाद बदबू आने पर जब ताला तोड़ा गया तो बालिका का शव मिला। युवती ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल करते हुए गिरफ्तार पिता और भाई को निर्दोष बताया है। पुलिस ने युवती, उसके पिता और भाई का चालान कर दिया।  

चार साल की बालिका की हत्या की आरोपी युवती के चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखी। रविवार को पूछताछ में वह आराम से पुलिस के सवालों का जवाब देती रही।
वह अपनी सहेली के प्यार में इस कदर पागल हो गई थी कि उसने अपने सीने और बांह पर उसके नाम का पहले अक्षर  गुदवा रखा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद उसने अहाते की चाबी भी गायब कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed