फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   leopard dead body found from mirzapur forest

मिर्जापुर के सुरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से मची सनसनी

Wed, 28 Nov 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 28 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
leopard dead body found from mirzapur forest
- फोटो : Demo
मिर्जापुर जिले के  सुरक्षित वन क्षेत्र में सोमवार की रात तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। वन रेंज हलिया ने इसकी सूचना डीएफओ को दे दी है। ग्रामीणों ने तेंदुए के शिकार की भी संभावना जताई है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन


 हलिया के हर्रा जंगल में तेंदुए का शव पड़े होने की चरवाहों ने सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि सुरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए की मौत वन विभाग के लिए चुनौती है, क्योंकि यह क्षेत्र सबसे सुरक्षित माना जाता है। हर्रा में एक सरकारी डाक बंगला भी है। यहां सरकारी कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन


ऐसी जगह जंगल में तेंदुए की मौत से कई सवाल उठ रहे हैं। कानपुर के विभाग के अधिकारियों के जांच करने के बाद ही तेंदुए का पोस्टमार्टम होगा। हलिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. कमलेश कुमार का कहना है कि बुधवार दिन के उजाले में ही डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिर्जापुर ने दी है। उनके आदेशानुसार हलिया, लालगंज और बरौधा के पशु चिकित्साधिकारी मिलकर पोस्टमार्टम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed