फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Learn Who said Goon BJP president Amit Shah

जानिये किसने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गुंडा कहा

Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Learn Who said Goon BJP president Amit Shah
abu asim - फोटो : dna

विधानसभा चुनाव प्रचार में जुबानी जंग अब निचले स्तर पर पहुंच गई है। कुछ इसी तरह का वाकया देखने को मिला सपा मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में। सपा में बड़बोलेपन के लिए चर्चित रहे पार्टी के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की शुक्रवार को दीदारगंज में हुई चुनावी सभा में बदजुबानी की।

विज्ञापन

 

उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम को बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गुंडा तक बोल दिया।  फूलपुर विधानसभा और दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के नंदांव गांव में पार्टी प्रत्याशी आदिल शेख के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा ने जहां अपने कार्यकाल में मूर्तियां बनवाई वहीं सपा ने पूरे प्रदेश में विकास किया।

विज्ञापन

कहा क‌ि आज पूरा उत्तर प्रदेश चमक रहा है तो यह सपा की देन है। सपा हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करती है वहीं भाजपा दोनों को बांटने का कार्य करती है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है। वह सिर्फ लोगों को सपने दिखाकर वोट लेने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि अमित शाह एक गुंडा आदमी का नाम है। आज दीदारगंज में जो विकास हुआ है वह निवर्तमान विधायक के प्रयास का फल है। 

 

अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी श्याम बहादुर यादव के समर्थन में माहुल बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी ने कहा कि प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी को मात्र  कब्रिस्तान और श्मशाम घाट की याद आ रही है।

 

भाजपा प्रदेश को बर्वाद करने के लिए आई है। सपा ने हमेशा विकास के साथ एकता की खुश्बू फैलाने  की बात करती है। इस मौके पर राम आसरे विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, राम कृष्ण यादव आदि ने सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed