फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leader of opposition party lal bihari yadav met samajwadi party leader Harish Mishra in jail

UP: नेता विरोधी दल ने सपा नेता हरीश मिश्रा से जेल में की मुलाकात, बोले- जेल प्रशासन के व्यवहार से वह संतुष्ट

Wed, 23 Apr 2025 03:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 03:53 PM IST
सार

सपा नेता हरीश मिश्रा से मिलने लाल बिहारी यादव वाराणसी पहुंचे। जेल में उन्होंने सपा नेता से मुलाकात की। इसके साथ ही विभिन्न मसलों को लेकर पत्रकारवार्ता की। कहा कि प्रशासन मनमाना रवैया अपना रहा है।

विज्ञापन
Leader of opposition party lal bihari yadav met samajwadi party leader Harish Mishra in jail
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने मंगलवार को जिला कारागार में सपा नेता हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्राजी से मुलाकात की। जेल अधीक्षक ने उनके साथ सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा को ही जाने दिया। लाल बिहारी यादव ने कहा कि जेल प्रशासन के व्यवहार से वह संतुष्ट हैं।

विज्ञापन


जिला कारागार से बाहर आकर उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। कहा कि उन्होंने पुलिस आयुक्त, सिगरा थानाध्यक्ष से मिलने का समय लिया था, लेकिन दोनों लोग नहीं पहुंचे। सिगरा थानाध्यक्ष ने अपना प्रतिनिधि भेज दिया तो मैंने उसे वापस कर दिया। कहा कि मुझे  सीपी और सिगरा थानाध्यक्ष से ही बात करनी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अफसरों को सत्ता के संरक्षण में नहीं आना चाहिए। उन्हें सदन की विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा जा सकता है जिसकी कार्यवाही सदन में होती है। लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार संविधान सभी को देता है लेकिन यहां असंवैधानिक तरीके से जिनके ऊपर हमला हुआ, पुलिस उन्हीं को जेल भेज रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रतिनिधि मंडल हरीश मिश्रा के परिजनों से भी मिला और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर आश्वासन दिया गया है कि पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ है।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। करणी सेना के नाम पर सीएम ने अराजकतत्वों को खुली छूट दे रखी है। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि भाजपा अखिलेश यादव के पीडीए से घबराई हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, आत्माराम यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, डॉ. उमाशंकर सिंह, उमेश प्रधान, महेंद्र सिंह यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed