फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi was getting into the paint reverentially

काशी पर चढ़ने लगा भक्तिभाव का रंग

Tue, 19 Jul 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
भोले की नगरी काशी भक्ति भाव के अनूठे रंग में रंगने लगी है। काशी की सड़कों से लेकर गलियों तक जल्द ही बोल बम के जयकारे गूंजने लगेंगे। सावन 20 जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले ही काशी केसरिया रंग में रंग जाएगी। फिलहाल चितरंजन पार्क और सिंधी धर्मशाला में शिविरों के निर्माण का काम अंतिम दौर में है। इस बार पहले सावन सोमवार पर बाबा के जलाभिषेक के लिए 13 से 15 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। शहर के शिविरों में भक्तों के ठहरने, खाने के अलावा चिकित्सा का भी प्रबंध होगा।
विज्ञापन



सोमवार को पश्चिम बंगाल के अलावा एमपी और बिहार से सैकड़ों बोल बम भक्तों ने गंगा स्नान के बाद बाबा का जलाभिषेक किया। सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को पड़ रहा है। ऐसे में पहले जलाभिषेक के लिए  24 जुलाई की रात रविवार को ही काशी में कांवरियों और आम भक्तों का तांता लग जाएगा। चितरंजन पार्क में शिव शक्ति कांवरिया भक्त तीर्थयात्री सेवा समिति की ओर से शिविर लगाने का काम अंतिम दौर में है। इस शिविर में करीब दो लाख से अधिक भक्तों के ठहरने, खाने की व्यवस्था की जाएगी। लक्सा स्थित सिंधी धर्मशाला में बाबा काशी विश्वनाथ कांवरिया सेवा समिति के शिविर के निर्माण का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इस समिति के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि 24 घंटे खाने, नाश्ते के अलावा चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इसी तरह रथयात्रा पर काशी कांवरिया शिविर के लिए टेंट लगने शुरू हो गए। इस शिविर के संचालक गोपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को भंडारा चलेगा। एक लाख से अधिक भक्तों के खाने का इंतजाम किया गया है। उधर, दशाश्वमेध से गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, बुलानाला तक बैरिकेडिंग करा ली गई है।
विज्ञापन



शहर की खराब सड़कों और संबंधित विभागों की लापरवाही पर जिलाधिकारी विजय किरन आंनद सोमवार को भड़क गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और नगर निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और निर्देश दिया कि एक सप्ताह में शहर और हाईवे की खराब सड़कों के गड्ढे एक सप्ताह में पाट दिए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि इसमें लापरवाही हुई तो ठेकेदार को जेल भेजा जाएगा और संबंधित विभागों के अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिलाधिकारी सोमवार को रायफल क्लब में 20 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मेले के मद्देनजर सड़कों की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। बता दें अमर उजाला ने सोमवार के अंक में शहर के प्रमुख मार्गों की बदहाली की खबर प्रकाशित की थी। शहर के मंडुवाडीह से महमूरगंज, कमच्छा, पांडेयपुर, घौसाबाद की सड़कें काफी खराब हो चुकी है। पांडेयपुर और मंडुवाडीह में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज की सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। डीएम ने बैठक में अधिकारियों को चेताया कि सावन में दूर-दराज से आने वाले कांवरियों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कांवरियों के जो भी मार्ग खराब हैं उसे समय रहते ठीक करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed