फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple strove

काशी विश्वनाथ मंदिर में मारपीट

Mon, 28 Mar 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 28 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple strove
काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार की सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के कक्ष के सामने पूजा कराने को लेकर मारपीट हो गई। बाहर से आए पुजारियों और नि:शुल्क शास्त्रियों में अभिषेक कराने को लेकर विवाद हुआ। बवाल बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को मंदिर से बाहर कर दिया। दोनों पक्षों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


 
सूत्रों के मुताबिक कुछ बाहरी पुजारी भोर में ही मंदिर में पहुंच गए थे। वे रसीद काउंटर पर बैठे हुए थे। सुबह करीब आठ बजे किसी यजमान की पूजा कराने के मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ। नि:शुल्क शास्त्री के रूप में मौजूद गणेश शास्त्री से हाथापाई होने लगी। इससे मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहरी पुजारियों को मंदिर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन



अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी ने बताया कि दो बटुक मंदिर में आए थे। उन्हीं से हंसी-मजाक के दौरान नि:शुल्क शास्त्री गणेश से कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझा दिया गया है। इस मामले में किसी की तरफ से शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मिर्जापुर के एक अपर जिला जज को मंदिर में प्रवेश के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया जिसे लेकर कुछ देर तक विवाद हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed