{"_id":"5b649e484f1c1b49778b5e8c","slug":"kashi-vishwanath-temple-decorated-by-wall-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल पेंटिंग से सजा काशी विश्वनाथ का दरबार, दीवारों पर दिख रही काशी की धर्म और संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल पेंटिंग से सजा काशी विश्वनाथ का दरबार, दीवारों पर दिख रही काशी की धर्म और संस्कृति की झलक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
दीवारों पर बनाई जा रही पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह को देखते हुए केवल काशी विश्वनाथ के मंदिर के आसपास ही व्यवस्था नहीं की गई है, बल्कि मंदिर परिसर में भी वाल पेटिंग बनाकर उसे भक्तिमय कर दिया है। इससे जहां कुछ दिन पहले मंदिर में चारों ओर टूट-फूट दिख रही थी, अब वहां की दीवारों पर काशी की धर्म और संस्कृति की झलक भक्तों को देखने को मिल रही है।
विश्वनाथ कॉरीडोर के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से भवनों को खरीदने का काम चल रहा था, जिन भवनों को खरीद लिया गया है, उन जर्जर भवनों को जल्द से जल्द तोड़कर हटाया जा रहा है। ऐसे में मंदिर के आसपास काफी टूट-फूट हो चुकी थी।
सावन में बाबा के दर्शन को लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन टूट-फूट वाली दीवारों की रंगाई-पुताई कराकर उस पर वाल पेंटिंग करा रहा है, जो करीब-करीब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
इस वाल पेंटिंग में भगवान शंकर की विभिन्न मुद्राएं, शिव-पार्वती, भगवान गणेश, शिव बारात, काशी के गंगा के घाट, मंदिर, देवालय, भगवान की जटा से निकलती मोक्षदायिनी मां गंगा, नंदी बैल के अलावा समुद्र मंथन के समय विषपान करते देवाधिदेव जैसी पेंटिंग शामिल हैं।
इससे मंदिर परिसर में प्रवेश के बाद चारों ओर बाबा के ही विभिन्न स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। वाल पेंटिंग को बाबा विश्वनाथ के ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया गया है।