{"_id":"695f7b293f6bdc7f8d0f661f","slug":"kashi-vishwanath-temple-60-of-slots-for-easy-darshan-at-booked-in-january-at-varanasi-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: जनवरी में काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के 60% स्लॉट हुए फुल, माघ मेले को लेकर बुकिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: जनवरी में काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के 60% स्लॉट हुए फुल, माघ मेले को लेकर बुकिंग तेज
Thu, 08 Jan 2026 03:08 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Jan 2026 03:08 PM IST
सार
Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में माघ मेले और पलट प्रवाह को लेकर बुकिंग तेज कर दी गई है। ऐसे में जनवरी में विश्वनाथ मंदिर के सुगम दर्शन के 60% स्लॉट फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जनवरी माह के ऑनलाइन सुगम दर्शन के 60 फीसदी स्लॉट फुल हो चुके हैं। 31 जनवरी तक कुल 236 स्लॉट में से 142 स्लॉट में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 100 टिकट होते हैं और एक टिकट पर पांच भक्तों के दर्शन की बुकिंग की जा सकती है। प्रति टिकट शुल्क 300 रुपये है, यानी एक बुकिंग पर कुल राशि 1500 रुपये होती है।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ धाम में इस महीने के सात दिनों के सुगम दर्शन के सभी ऑनलाइन टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। 9 से 12 जनवरी और 23 से 26 जनवरी तक मंदिर में सुगम दर्शन के लिए ऐप या वेबसाइट पर एक भी टिकट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
पूरे महीने के कुल 236 स्लॉट में से सुगम दर्शन के करीब 75 फीसदी टिकट भक्तों के नाम से कट चुके हैं। वहीं फरवरी माह के छह दिनों के कुल 72 स्लॉट में से फिलहाल सिर्फ तीन स्लॉट ही पूरी तरह बुक हुए हैं। शेष स्लॉट में दर्शन के लिए टिकट उपलब्ध हैं। माघ मेला को देखते हुए भक्तों ने सुगम दर्शन की बुकिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन