फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Now you can enter even with mobile and bag free locker facility started

Kashi Vishwanath Dham: अब मोबाइल और बैग के साथ भी धाम में कर सकते हैं प्रवेश, निशुल्क लॉकर की सुविधा शुरू

Fri, 23 Sep 2022 04:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 04:34 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थी अपने सामान के साथ धाम परिसर में प्रवेश करेंगे। श्रद्धालुओं को अब सामान और मोबाइल रखने के लिए भटकना नहीं होगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Now you can enter even with mobile and bag free locker facility started
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश पाने के लिए श्रद्धालुओं को अब सामान और मोबाइल रखने के लिए भटकना नहीं होगा। दर्शनार्थी अपने सामान के साथ धाम परिसर में प्रवेश करेंगे और वहां बने यात्री सुविधा केंद्र में लॉकर की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। जल्द ही धाम में मिलने वाली सुविधाओं को प्रचार प्रसार किया जाएगा। इससे बाहर कुछ दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगेगी।  

विज्ञापन


दरअसल, मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को लॉकर सुविधा के नाम पर बाहरी दुकानदार मनमानी कीमत पर प्रसाद बेच रहे हैं। ऐसे में मंदिर के सभी द्वार से दर्शनार्थियों को सामान व मोबाइल के साथ ही प्रवेश देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। धाम परिसर में मोबाइल के साथ प्रवेश पर सहमति बनने के बाद भी श्रद्धालुओं को जांच के नाम पर रोका जा रहा था।

विज्ञापन

धाम परिसर की सुरक्षा के लिए नए सिरे से बन रहा प्लान

मगर, बृहस्पतिवार से चारों द्वार से यात्रियों को सामान व मोबाइल के साथ प्रवेश शुरू करा दिया गया है। धाम परिसर की सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ की ओर से नए सिरे से प्लान बनाया जा रहा है। ड्राफ्ट प्लान में सीआईएसएफ ने मोबाइल के साथ प्रवेश की सहमति भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि धाम में बने यात्री सुविधा केंद्र को पूरी तरह से संचालित करा दिया गया है। श्रद्धालु अब अपने सामान व मोबाइल के साथ धाम के किसी गेट से प्रवेश कर सकते हैं और यात्री सुविधा केंद्र में बने लॉकर का लाभ उठा सकते हैं।

जांच के नाम पर न हो दुर्व्यवहार

Kashi Vishwanath Dham Now you can enter even with mobile and bag free locker facility started
काशी विश्वनाथ मंदिर में निरीक्षण करते सीईओ और अपर पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर बृहस्पतिवार को मंथन किया गया। अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों संग मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश भी दिये। अपर पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से कहा कि दर्शनार्थियों को यात्री सुविधा केंद्र के बारे में जागरूक करें।
पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर मनमानी कीमत पर माला-फूल-प्रसाद बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने चेताया

वहीं, दर्शनार्थियों को अपना मोबाइल नि:शुल्क यात्री सुविधा केंद्र में जमा कराने के लिए प्रेरित करें। पाली प्रभारी सहित अन्य को निर्देशित किया कि जांच के नाम पर किसी भी दर्शनार्थी के संग दुर्व्यवहार न हो। इसके पूर्व अपर पुलिस आयुक्त ने मंदिर परिसर के सभी द्वार, ड्यूटी स्थल, यात्री सुविधा केंद्र आदि का निरीक्षण किया। 

श्री काशी विश्वनाथ धाम को सफाई के लिए मिलीं दो मशीनें

Kashi Vishwanath Dham Now you can enter even with mobile and bag free locker facility started
साफ सफाई के लिए मंदिर प्रशासन को मिलीं मशीनें - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुरुवार एक निजी बैंक ने एक करोड़ रुपये कीमत की मशीनें दान दी, जिससे सफाई कार्य में सहयोग मिलेगा। बृहस्पतिवार की दोपहर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने विधिविधान से मशीनों की पूजा-पाठ की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का परिसर अब लगभग छह लाख स्क्वायर फिट हो गया है।

ऐसे में मशीनरी से सफाई करने में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। बैंक के सर्किल हेड मनीष टंडन ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में बैंक की ओर से सेवा करने का मौका मिला है। यह एक सौभाग्य की बात है। इस दौरान विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सिंह, बैंक की ओर से रोहित खन्ना, कृष्णा मिश्रा, वरुण वंसल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed