Kashi Vishwanath Dham: विश्वनाथ दरबार में मिलेंगी कई भाषाओं में ऑडियो गाइड, NCL के साथ हुआ एमओयू
काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए ऑडियो गाइड तैयार किया जाएगा। इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद और नार्दन कोल इंडिया लिमिटेड के बीच सोमवार को एमओयू साइन हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आने वाले दिनों में दर्शनार्थियों को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल समेत कई भाषाओं में ऑडियो गाइड मिल सकेगी। इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद और नार्दन कोल इंडिया लिमिटेड के बीच सोमवार को एक एमओयू साइन हुआ। नार्दन कोल इंडिया लिमिटेड (एनसीएल) की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम में ऑडियो गाइड सहित कई अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाएगा।
मंडलायुक्त कार्यालय में हुए इस एमओयू में दोनों संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि परिषद की ओर से मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और नार्दन कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन भोला सिंह द्वारा एमओयू को सहमति प्रदान की गई।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई जाएगी
इसमें एक करोड़ 28 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। इस राशि से श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए ऑडियो गाइड तैयार किया जाएगा। वहीं, डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई जाएगी। साथ ही एक अत्याधुनिक कांफ्रेंस हॉल भी तैयार कराया जाएगा।
वीआईपी प्रोटोकॉल का निर्धारण करेगा न्यास
श्री काशी विश्वनाथ धाम में वीआईपी प्रोटोकाल का निर्धारण करने की जिम्मेदारी अब न्यास की होगी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पदाधिकारी ही वीआईपी प्रोटोकॉल की कैटेगरी तय करेंगे। प्रोटोकॉल के बाहर के श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन का टिकट लेकर दर्शन करने की अनुमति होगी। बीते शनिवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास से जुड़े अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रोटोकॉल के नाम पर आए दिन मनमानी की सूचना मिलती है। वीआईपी अतिथियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले भी सामने आ चुके हैं। इस तरह की मनमानी और घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ही वीआईपी दर्शन की पूरी व्यवस्था न्यास के माध्यम से की जाएगी। न्यास ही निर्धारित करेगा कि कौन वीआईपी दर्शनार्थी है और किसका प्रोटोकाल लगाया जाना चाहिए।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: 15 सितंबर को लॉटरी से होगा दुकानों का आवंटन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दुकानों के पंजीकरण की तारीख 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विश्वनाथ गली व्यवसाय समिति एवं विश्वनाथ गली कॉरिडोर निष्कासित दुकानदार मंच के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल की मांग पर मुख्य कार्यपालक ने पंजीकरण प्रपत्र जमा करने की तारीख 27 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी है।
15 सितंबर को दुकानों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि 15 सितंबर को दुकानों का आवंटन लॉटरी से होगा। पंजीकरण प्रपत्र के साथ दुकानदारों को दुकानों की मूल कीमत की पांच प्रतिशत धनराशि भी देनी होगी। सिर्फ योजना के अंतर्गत हटाए गए किराएदार दुकानदार ही इस पपत्र को जमा करेंगे।
पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में घुसा गंगा का पानी, अस्सी-दशाश्वमेध और नमो घाट डूबे, तस्वीरें...