फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Varansi: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में घुसा गंगा का पानी, अस्सी-दशाश्वमेध और नमो घाट डूबे, तस्वीरें...

Mon, 29 Aug 2022 11:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Flood in Varansi Ganga water entered in Kashi Vishwanath Corridor Assi Dasashwamedh and Namo Ghats submerged
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा की उफनाई लहरें रविवार की शाम को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश कर गईं। जलासेन पथ के रास्ते धाम में गंगा की लहरें घुसने के बाद पूरा रैंप पानी में डूब गया है। वहीं दूसरी तरफ गंगा ने अस्सी घाट को पूरी तरह से डूबो दिया है। अस्सी से नगवां वाली सड़क पर नावें चल रही हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से 74 सेंटीमीटर ऊपर 72.01 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा में बढ़ाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।



वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। इसका असर अब शहर की पॉश कॉलोनियो में भी देखने को मिलने लगा है। सामनेघाट इलाके में त्राहिमाम मचा है। शहर में 19 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। इसमें 661 परिवार के 3432 बाढ़ पीड़ितों को शरण दी गई है। राहत एवं बचाव के लिए 58 नावें लगाई गई हैं। बाढ़ से वाराणसी जनपद के कुल 20 वार्ड, 99 ग्राम सभा सहित कुल 119 ग्राम सभा एवं वार्ड के 15318 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 19 राहत चौकी स्थापित की गईं हैं।

Flood in Varansi Ganga water entered in Kashi Vishwanath Corridor Assi Dasashwamedh and Namo Ghats submerged
जलासेन पथ पर गंगा की लहरें - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम के जलासेन पथ पर गंगा पहुंच गईं। हालांकि गंगा द्वार से गंगा के बीच में अभी 10 सीढ़ियों का फासला बाकी है। वहीं जलासेन पथ के बगल में लगी हनुमान जी की प्रतिमा के नीचे भी गंगा की लहरें पहुंचने लगी हैं। 
पढ़ेंः घरों में पानी, फसलें बर्बाद, दाह संस्कार में भी बढ़ीं मुश्किलें, पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ का कहर

Flood in Varansi Ganga water entered in Kashi Vishwanath Corridor Assi Dasashwamedh and Namo Ghats submerged
गंगा गैलरी से बाढ़ को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

गंगा गैलरी पर गंगा की बाढ़ का नजारा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नदी की धारा में बढ़ाव से पहले ही प्रमुख घाटों के पंडों और तीर्थ पुरोहितों ने अपनी चौकियों को ऊपर कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Varansi Ganga water entered in Kashi Vishwanath Corridor Assi Dasashwamedh and Namo Ghats submerged
दशाश्वमेध सट्टी में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

दशाश्वमेध सट्टी में अपनी दुकान लगाने वाले दुकानदारों की भी धड़कनें तेज हो गई हैं। घाट की सीढ़ियां चढ़ते ही कई दुकानदार अपनी दुकान खाली कर चुके हैं, तो वहीं कुछ दुकानदार अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे रहे। दशाश्वमेध घाट से पांडेयहवेली जाने वाली गलियों में भी बाढ़ का पानी घुस गया। 

विज्ञापन
Flood in Varansi Ganga water entered in Kashi Vishwanath Corridor Assi Dasashwamedh and Namo Ghats submerged
मणिकर्णिका घाट की ऊपरी मंजिल के समीप पहुंचा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

मोक्षदायिनी गंगा के तट पर मुक्ति के लिए लंबी कतार लग रही है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा के कारण मणिकर्णिका घाट पर शवदाह में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पर गंगा गलियों में प्रवेश करने के साथ ही ऊपरी तल पर होने वाले शवदाह के प्लेटफार्म तक पहुंचे से चंद मीटर दूर है। जगह कम होने के कारण एक शव को जलाने में पांच से छह घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। हरिश्चंद्र घाट पर भी गलियों में जगह कम पड़ने लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed