फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Darshan After reaching Varanasi, reach the temple through these routes note this route

Kasi Vishwanath Darshan Exclusive: वाराणसी पहुंचने के बाद इन रास्तों से पहुंचे मंदिर, नोट कर लें ये रूट

Tue, 06 Dec 2022 12:49 PM IST
किरन रौतेला एक्सक्लूसिव, अमर उजाला, वाराणसी
एक्सक्लूसिव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

बाबा का धाम अब सड़क, रेलवे, हवाई और जलमार्ग से जुड़ चुका है। धाम के सबसे करीब कैंट, सिटी और काशी स्टेशन हैं। इसके अलावा मैदागिन और गोदौलिया से ई रिक्शा और पैदल भी बाबा के धाम में दर्शन के लिए आ सकते हैं। ज्ञानवापी का गेट नंबर चार वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Darshan After reaching Varanasi, reach the temple through these routes note this route
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम का वैभव अब काशी ही नहीं दुनिया भर के सनातनधर्मी देख रहे हैं। लोकार्पण उत्सव के वर्ष भर पूरे होने से पहले ही धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा करोड़ी हो गया है। धाम के भवनों का संचालन शुरू होने के साथ ही प्रवेश और निकास के सभी मार्ग भी अब खुल गए हैं। गलियों के साथ ही सड़क और जलमार्ग से भी श्रद्धालु बाबा के धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अब शिव भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है। धाम के क्षेत्रफल और परिसर विस्तार के बाद से देश ही नहीं दुनिया भर के सनातन धर्मी एक बार काशी आकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन अवश्य करना चाहते हैं। ऑनलाइन दर्शन और पूजन का इंतजाम होने के कारण रोजाना देश के कई राज्यों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु इसका लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Darshan After reaching Varanasi, reach the temple through these routes note this route
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें प्रवेश
बाबा का धाम अब सड़क, रेलवे, हवाई और जलमार्ग से जुड़ चुका है। धाम के सबसे करीब कैंट, सिटी और काशी स्टेशन हैं। इसके अलावा मैदागिन और गोदौलिया से ई रिक्शा और पैदल भी बाबा के धाम में दर्शन के लिए आ सकते हैं। ज्ञानवापी का गेट नंबर चार वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए है। इसके अलावा सरस्वती फाटक, ढुंढिराज गणेश द्वार और गंगा द्वार से भी श्रद्धालु बाबा के धाम में प्रवेश कर सकते हैं। मंदिर चौक तक मोबाइल ले जाने की सुविधा के बाद से श्रद्धालुओं का रूझान और भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed