वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का एसपीजी ने खींचा खाका, स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान शुक्रवार से संभाल ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह से लेकर शाम तक एसपीजी अधिकारियों ने कई चक्र में कॉरिडोर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को धार दिया। इस दौरान वीवीआईपी व वीआईपी रूट, गंगा घाट के रास्ते, कार्यक्रम स्थल, रूफ टॉप ड्यूटी स्थल सहित सुरक्षा प्वाइंट से जुड़े सभी बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
घाटों से धाम तक पूरा दिन टहलती रही एसपीजी
एएसएल की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर एसपीजी अधिकारियों ने कमिश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया। दिन के समय एसपीजी एडीजी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गंगा जलमार्ग से विश्वनाथ मंदिर पहुंची। बाबा गर्भ गृह से लेकर विश्वनाथ धाम परिसर के चप्पे-चप्पे को देखा। वीवीआईपी व वीआईवी आवाजाही वाले मार्गो से होते हुए एसपीजी टीम मंदिर परिसर के बाद कॉरिडोर चौक से होते हुए ललिता घाट तक का जायजा लिया।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: गंगा जल लेकर पैदल ही गर्भगृह तक पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, बाबा के साथ काशी के सभी शिवालयों में होगा अभिषेक
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रूट से गुजरेंगे उस रूट पर सुरक्षा के बाबत रूफ टॉप सिक्योरिटी आदि की पड़ताल की गई। अन्य सभी बिंदुओं को देखते हुए कमियों को चिन्हित करते हुए उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। ललिता घाट नाव से गंगा मार्ग से अन्य गंतव्य को एसपीजी रवाना हुई।
इसके पूर्व एसपीजी टीम ने पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशलराज शर्मा अन्य अफसरों के संग एएसएल की घंटे भर तक चली बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। इसके बाद एसपीजी टीम चौबेपुर स्थित स्वर्वेद महामंदिर के लिए रवाना हुई। वहां ग्रामीण पुलिस अफसरों संग एसपीजी ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को टीम बरेका गेस्ट हाउस का निरीक्षण करेगी।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बाबा के धाम में विग्रहों को मिलेगा पुराना स्थान, साकार होगी कण-कण शंकर की कल्पना, 145 शिवलिंग किए जाएंगे स्थापित
स्वर्वेद महामंदिर पर मंच स्थल को एसपीजी ने बदला
एसपीजी अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार की देर शाम से लेकर रात तक चौबेपुर उमरहवा स्थित स्वर्वेद महामंदिर कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। 14 दिसंबर को विहंगम योग समाज के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे।
सुरक्षा के बाबत एसपीजी ने बृहस्पतिवार की रात प्राथमिक विद्यालय मुड़ली के पास प्रधानमंत्री के लिए बनाए जा रहे मंच के स्थान को भी बदल दिया गया। अब यह मंच 100 मीटर दूर उत्तर दिशा में बनाया जा रहा है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम की अद्भुत छटा: सतरंगी रोशनी से नहाया बाबा का दरबार, तस्वीरों में देखें भव्य नजारा
गंगा में नौका संचालन पर भी रहेगा प्रतिबंध
एसपीजी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से लोकार्पण वाले दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा के बाबत फैसला लिया है कि गंगा में नाव संचालन पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। जब तक प्रधानमंत्री विश्वनाथ धाम में रहेंगे तब तक राजघाट से लेकर अस्सी के बीच नौका संचालन पर पूर्णतय रोक रहेगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से गंगा में जल पुलिस, एनडीआरएफ के अलावा सिविल पुलिस भी गंगा घाटों पर पूरी निगरानी बनाए रखेंगी।