वाराणसी में पीएम मोदी की अभेद्य सुरक्षा: जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को किया ब्रीफ
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बेहद खास इंतजाम किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और स्वर्वेद महामंदिर कार्यक्रम के लिए सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य रहेगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी व एटीएस कमांडों के साथ ही केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारी तैनात रहेंगे। आंतरिक सुरक्षा एसपीजी के जिम्मे होगी।
एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तगड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। वहीं, सेना के हेलीकॉप्टर से भी निगहबानी होती रहेगी। रविवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले सभी सुरक्षा अधिकारियों और ड्यूटी के संबंध में पुलिस लाइन में जानकारी दी गई। फोर्स की ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कई बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रखें। बैरिकेडिंग से बाहर कोई नहीं आने पाए, इस पर पूरा फोकस रहे। सुरक्षा व्यवस्था में गलती से भी कोई चूक नहीं होने पाए, इस पर विशेष ध्यान रखें। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी व एटीएस के कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारी तैनात रहेंगे।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: गंगा की लहरों पर प्रधानमंत्री के लिए बनी वीवीआईपी लेन, चार क्रूज को किया गया रिजर्व
22 आईपीएस के कंधे पर सुरक्षा की जिम्मेवारी
वहीं, बाह्य सुरक्षा घेरे में पुलिस, पीएसी व सीपीएमएफ के जवानों के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट और अग्निशमन विभाग के कर्मी तैनात रहेंगे। बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी कश्मिनरेट और ग्रामीण पुलिस के 22 आईपीएस के कंधे पर रहेगी।
शनिवार को एसपीजी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एएसएल की हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और रूट का खाका खींचा था। रविवार रात में ही एसपीजी अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ धाम के सुरक्षा का निरीक्षण के बाद मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है।
किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए विश्वनाथ धाम परिसर में और उसके बाहर क्विक रिस्पांस टीम भी 24 घंटे तैनात रहेगी। इसके साथ ही धाम के हर प्वाइंट, गंगा घाट और आसपास के क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: लोकार्पण से पहले शिव की नगरी बम-बम, शहर के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज फुल, पैर रखने तक की जगह नहीं