काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: 13 दिसंबर को बंद रहेंगे वाराणसी जिले के सरकारी और निजी विद्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को काशी आगमन और श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को देखते हुए वाराणसी जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के ऐतिहासिक अवसर पर जिले में हजारों लोगों की मौजूदगी के चलते आवागमन की समस्या को देखते हुए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 13 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
काशी विद्यापीठ प्रशासन ने 13 दिसंबर को होने वाली एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर एवं पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग द्वितीय खंड की परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं। दोनों परीक्षाएं अब 16 दिसंबर को होंगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव केसलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से 13 दिसंबर को विश्वविद्यालय बंद रहेगा।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के एतिहासिक अवसर पर तीन हजार अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथियों का आवागमन हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए शहर के कई रूट पर डायवर्जन लागू है। इस परिस्थिति में विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसलिए वाराणसी जनपद में सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की 13 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: 13-14 दिसंबर को घर से निकलें तो रूट डायवर्जन देख लें, ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
विशेश्वरगंज की किराना मंडी भी रहेगी बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को काशी आगमन और श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को देखते हुए विशेश्वरगंज मंडी सोमवार को बंद रहेगी। ये निर्णय वाराणसी किराना व्यापार समिति की ओर से लिया गया है।
सज गए शहर के मुख्य चौराहे
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: सामने आया लोकार्पण के लिए मेहमानों को भेजा जा रहा बेहद खास निमंत्रण पत्र, आप भी देखिए
रेत में उकेर रहे विश्वनाथ धाम की प्रतिकृति
प्रधानमंत्री गंगा की रेती पर काशी विश्वनाथ धाम की विकास यात्रा भी देखेंगे। इसके लिए सैंड आर्टिस्ट ललिता घाट पर बालू में जटाजूट बाबा विश्वनाथ के साथ ही संपूर्ण धाम का चित्र उकेर रहे हैं। गंगा तट पर बनी जेटी से चंद कदम की दूरी पर 21 कलाकारों की टोली 60 फीट क्षेत्र में बालू के कैनवास पर धाम की भव्य प्रतिकृति तैयार करने में जुटी है। सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने बताया कि शनिवार तक यह कलाकृति तैयार हो जाएगी। इसमें काशी विश्वनाथ धाम के अलावा पीएम मोदी और सीएम के वाराणसी दौरे को भी दर्शाया जाएगा।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का एसपीजी ने खींचा खाका, स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा
लोकार्पण पर रोशनी से नहाएगा पूरा शहर
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर पूरा शहर रंगीन रोशनी से नहाएगा। घाट से लेकर गलियों तक रोशनी से सजावट होगी। शहर की सभी प्रमुख इमारतों को रौशनी से सजाई जाएंगी। भव्य काशी दिव्य काशी के आयोजन को देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद 14, 15 व 16 दिसंबर को काशी के सात लाख घरों में बाबा का विशेष प्रसाद पहुंचाया जाए।
घर बैठे ही देख सकेंगे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। तैयारी अंतिम दौर में है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर काशीवासियों में उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे।
लेजर लाइट शो के साथ वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग को सजा दिया जाएगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर वाराणसी के अलावा देश विदेश के विद्वान और साधु - संतों को काशी में आने का न्योता भेजा गया है।
इस दौरान पीएम मोदी के साथ कुल 4000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के लाइव प्रसारण के लिए चैनलों के अलावा धार्मिक स्थलों, चौराहों पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से कराया जाएगा। जिससे जो लोग मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकें ।