MGKVP : 12 कोर्स की काउंसिलिंग LLM में 4 में से 2 अभ्यर्थी पहुंचे, सूची जारी; जानें दूसरे व तीसरे राउंड का हाल
Varanasi News : दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में बीएफए, एमएफए, बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स और बीए की काउंसिलिंग होगी। तीसरे राउंड में बीएससी-एजी, बीकॉम, बीसीए, बीए ऑनर्स मासकॉम, बी-म्यूज, बीएफए, डिप्लोमा इन कर्मकांड की सीटें अलॉट की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कल से पहले और दूसरे राउंड की काउंसिलिंग एक साथ शुरू हो रही है। कल यूजी और पीजी की मिलाकर 12 कोर्स में काउंसिलिंग होगी।
यूजी के नौ और पीजी के तीन कोर्स शामिल हैं। दूसरे राउंड में कुल 20 और तीसरे राउंड में 27 कोर्स की सीटें भरी जानी हैं। इस दौरान पूरे विद्यापीठ में सिर्फ ऑनलाइन क्लास ही चलेगी। दूसरे राउंड की 25 अक्तूबर तक और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 4 नवंबर तक होगी। कल की काउंसिलिंग के सभी योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। 21, 23 और 25 अक्तूबर को दूसरे राउंड और 21, 25 अक्तूबर और चार नवंबर को तीसरे राउंड की काउंसिलिंग की जाएगी।
एलएलएम में दो की काउंसिलिंग
शनिवार को एलएलएम की काउंसिलिंग हुई। चार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से दो उपस्थित हुए और दो अनुपस्थित। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि जिन दो अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई, उसमें एक छात्र और एक छात्रा है। इसी के साथ पहले राउंड की काउंसिलिंग समाप्त हो गई।
21 और 23 अक्तूबर को मौखिकी परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 21 और 23 अक्तूबर को एचआरडी में पीजी डिप्लोमा और एमए (आईआरपीएम) की मौखिकी परीक्षा होगी। समाज कार्य संकाय के डीन प्रो. एमएम वर्मा ने बताया कि दोनों परीक्षाएं सुबह 11 बजे से होंगी। एमए (आईआरपीएम) के छात्रों को व्यावहारिक कार्य की रिपोर्ट लेकर ही संकाय में उपस्थित होना है।
समर्थ पोर्टल से नए छात्रों को जोड़ेगा विद्यापीठ, मांगा डेटा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मेन कैंपस से लेकर संबद्ध कॉलेजों में नए सत्र से एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी समर्थ पोर्टल से जाेड़ा जा रहा है। सभी छात्र छात्राओं की समर्थ पोर्टल पर लॉग इन बनाई जा रही है। इससे संबंधित सूचनाएं आसानी से मिल जाएगी। वेबसाइट पर जारी लेटर में कहा गया है कि सभी नए एडमिशन लेने वालों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई है। डाटा फीड करने के लिए विद्यापीठ ने वेबसाइट पर एक्सेल शीट जारी कर दी है। जिसे भरने के बाद डाउनलोड कर ऑफिशियल मेल पर भेजना है।