फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith student election result declared

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनावः अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा, बाकी पदों पर इनकी हुई जीत

Mon, 15 Oct 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 15 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith student election result declared
अध्यक्ष पद पर जीते एबीवीपी के विकास पटेल - फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में दो साल बाद अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से एबीवीपी पर कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद पर 1634 वोटों से विकास पटेल ने जीत हासिल करते हुए प्रतिद्वंद्वी अंबिका प्रसाद को हराया। वहीं अन्य तीन पदों पर समाजवादी छात्र सभा ने जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर दिग्वंत पांडेय ने जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार यादव और पुस्तकालय मंत्री पद पर रोशन कुमार राय जीते। 
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के तहत रविवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में 46.8 प्रतिशत वोटिंग हुई। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर शुरुआत से ही विकास पटेल ने बढ़त बना रखी थी। वहीं महामंत्री पद पर दिग्वंत पांडेय शुरुआती दौर से आगे रहे। करीब सवा घंटे के बाद मतगणना पूरी हुई।
विज्ञापन


चुनाव में अध्यक्ष पद अध्यक्ष विकास पटेल ने 2720 वोट मिले। वहीं महामंत्री दिग्वंत पांडेय को 2278, उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव को 1658 और पुस्तकालय मंत्री रोशन कुमार राय को 1762 वोट मिले। इसी तरह मानविकी संकाय प्रतिनिधि सूरज कुमार पांडेय 132 वोट से जीते। समाज विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पवन कुमार 260 वोट हासिल कर जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कार्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमित जायसवाल ने 111 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय प्रतिनिधि उत्तम सिंह यादव चुने गए। इन्हें 175 वोट मिले। मतगणना के बाद सभी पदाधिकारियों को कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने शपथ ग्रहण कराया। पुलिस की सुरक्षा में सभी को उनके घर तक पहुंचाया गया। 

एबीवीपी समर्थकों ने किया हंगामा

kashi vidyapith student election result declared
 मतगणना के बाद शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उनकी मांग थी कि विजेता प्रत्याशी के शपथ ग्रहण में उन्हें भी शामिल होने दिया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर दीवार लांघ कर करीब 50 से अधिक समर्थक जहां शपथ ग्रहण चल रहा था वहां पहुंच गए। उनका आरोप था कि इससे पहले समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी जब जब जीते हैं, उनके समर्थक शपथ ग्रहण समारोह में रहे हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 

एबीवीपी का अध्यक्ष पर पूरा जोर

kashi vidyapith student election result declared
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में दो साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।  इस बार अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए एबीवीपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। संघ की सलाह को दरकिनार करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के लिए उन्होंने इस पद पर विकास पटेल को लड़ाया और अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब भी हुए लेकिन अन्य पदों पर निराशा हाथ लगी। 

एबीवीपी का पूरा जोर अध्यक्ष पद के लिए ही था। हालांकि परिषद अध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद पर जीत को लेकर आश्वस्त था लेकिन उन्हें एक ही सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा। उधर, समाजवादी छात्र सभा ने अन्य तीन पदों पर अपनी जीत को बरकरार रखा। हालांकि इसमें भी एनएसयूआई की भूमिका अहम थी।

महामंत्री पद पर एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा में सीधी टक्कर थी। इस पद के लिए एनएसयूआई का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। ऐसे में एबीवीपी को रोकने के लिए एनएसयूआई ने अपना पूरा समर्थन सछास के प्रत्याशी को दिया और कामयाब भी मिली।

हालांकि एनएसयूआई को यहां एक भी सीट नहीं मिली। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी तीन अंकों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पर समाजवादी छात्र सभा ने जीत हासिल कर काशी विद्यापीठ पर अपना दबदबा कायम रखा। 

इन्हें मिले इतने वोट



अध्यक्ष : विकास पटेल - 2760, अंबिका प्रसाद - 1126, विरेंद्र - 68
महामंत्री : दिगवंत पांडेय - 2278 व अंशु कुमार मिश्रा - 1668
उपाध्यक्ष : पवन कुमार यादव - 1902, प्रीत सौरभ मिश्रा - 1658, आशु कुमार वर्मा - 312, राजन कुमार यादव - 81
पुस्तकालय मंत्री : रोशन कुमार राय - 1762, विनय मौर्या - 1614, राजकिरन कुमार मौया - 324, अंकित कुमार बेनवंशी - 156, आकाश कुमार गुप्ता - 113
 

संकाय प्रतिनिधि


मानविकी संकाय : सूरज कुमार पांडेय - 821, मंगल यादव - 689
समाज विज्ञान संकाय : पवन कुमार - 260, रविकांत - 231, पंकज कुमार - 138, राघवेंद्र विक्रम सिंह - 78
समाज कार्य संकाय : अमित जायसवाल - 111, रोहित कुमार गिरी - 69, सचिन वर्मा - 33
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय : उत्तम सिंह यादव - 175, अमन सिंह - 156, गोलू प्रसाद सोनकर - 133
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed