फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith news

नौ महीने बाद लौटी कैंपस की रौनक, खुले कक्षाओं के ताले

Thu, 26 Nov 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith news
कोरोना संक्रमण के कारण नौ महीने से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बंद शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गईं। कक्षाओं में छात्र-छात्राएं पहुंचे तो लंबे समय से पसरा सन्नाटा भी टूटा। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

बुधवार को काशी विद्यापीठ में शिक्षण कार्य की शुरुआत चरणबद्ध ढंग से हुई। सबसे पहले एमबीए की कक्षाओं में पढ़ाई की शुरू हुई। इसके बाद धीरे-धीरे बाकी फैकल्टी के छात्रों को अल्टरनेट डे के हिसाब से बुलाया जाएगा। पिछले कई महीनों से बंद चल रहे मैनेजमेंट संकाय की कक्षाओं के ताले खुल गए। बुधवार को सुबह छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और आई कार्ड की जांच के बाद विभाग के बाहर भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। कक्षा में छात्रों को दो गज की दूरी के हिसाब से ही बैठने का निर्देश दिया गया और मास्क लगाकर प्रवेश मिला। पहला दिन होने के कारण छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। छात्रावास बंद होने के कारण अधिकांश छात्र अभी तक विश्वविद्यालय नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर और विभागों के प्रवेश द्वार पर बिना मास्क के प्रवेश वर्जित होने की सूचना भी चस्पा की गई है। इसके अलावा वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगों को मास्क लगाकर ही अंदर प्रवेश करने की अपील कर रहे हैं। महीनों बाद यूनिवर्सिटी खुलने से छात्र भी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed